30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

lunar eclipse 2022- इस चंद्रग्रहण पर ऐसे करें लक्ष्मी जी को प्रसन्न, होगी धन की प्राप्ति

Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। अमावस्या वैसे तो मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) को विशेष प्रिय है लेकिन चंद्र ग्रहण के दौरान मां लक्ष्मी के एक उपाय से घर में समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्मी (Lakshmi Ji) प्रसन्न होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Nov 2022, 7:55 AM IST

make_happy_to_goddess_laxmi_on_8_november_2022.jpg

Chandra Grahan 2022 and Goddess Maa Lakshmi : साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2022) मंगलवार 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा को लगेगा। इस बार कार्तिक पूर्णिमा कई मायनों में विशेष है। ऐसे में एक ओर जहां इस दिन सूतक रहेगा तो वहीं क्या आप जानते हैं कि अमावस्या तिथि धन धान्य की देवी माता लक्ष्मी (Lakshmi Ji) को अति प्रिय है। ऐसे में जानकारों के अनुसार इस दिन चंद उपायों की मदद से देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकेगा।

वैसे तो कार्तिक पूर्णिमा को हर साल देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है, लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण होने के नाते देव दीपावली एक दिन पहले अर्थात 7 नवंबर को मनाई जायेगी, कारण पूर्णिमा की तिथि सोमवार, 7 नवंबर से ही लग जा रही है।

वहीं मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) के दौरान मां लक्ष्मी (Lakshmi Ji) के कुछ ऐसे उपाय किये जा सकते हैं जिनके संबंध में मान्यता है कि इन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। और मां लक्ष्मी (Lakshmi Ji) प्रसन्न होकर इन पर अपनी कृपा बरसती है। इसके साथ ही ये भी माना जाता है कि इससे धन की प्राप्ति भी होती है, तो चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी के ये उपाय:-

चंद्र ग्रहण के दौरान करें मां लक्ष्मी के उपाय
पंचांग के मुताबिक 8 नवंबर का चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक भी मान्य होगा। लेकिन चूंकि यह तिथि ही देवी माता लक्ष्मी (Lakshmi Ji) को विशेष प्रिय है तो ऐसे में इस चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) के दौरान मां लक्ष्मी (Lakshmi Ji) के ये उपाय किए जा सकते हैं। बस इस दौरान देवी मां लक्ष्मी (Lakshmi Ji) के नाम का लगातार जाप करना आवश्यक है।

Must Read-अमावस्या : इन देवी मां को पसंद है ये दिन, ऐसे करें प्रसन्न

पैसे से जुड़ी समस्या-
जानकारों के अनुसार चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) लगने से पहले स्नान करके पीला वस्त्र धारण करने के पश्चात घर के अंदर या किसी एकांत कमरे में उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठ जाएं। अब एक चौकी पर लाल कपड़ा रख लें। जिस पर लाल फूल (गुलाब के सिवाय), कुछ पैसे, लाल चंदन इस पर रखें। चूंकि ग्रहण का सूतक है तो ऐसे में आप मूर्ति या कोई यंत्र यहां नहीं रख सकते, तो ऐसे में चौकी पर रखी चीजों को इस तरह रखें कि वे आपसे उत्तर दिशा की ओर हो, फिर मन ही मन देवी मां लक्ष्मी (Lakshmi Ji) का स्मरण करें। साथ ही मन ही मन 'ॐ पुते सदा देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते' मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी (Lakshmi Ji) प्रसन्न होती हैं और धन प्रदान करती हैं।