31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vastu Tips: आत्मविश्वास में आ रही है कमी, तो जीत के लिए करें ये आसान उपाय

Vastu Tips: कई बार कुछ मामले हमारे आत्मविश्वास को डगमगा देते हैं, ऐसे में घर में रखी ये छोटी सी चीज बदल देगी आपका जीवन।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Dec 2022, 6:18 PM IST

vastu_special.jpg

Vastu Tips: जीवन में आने वाली तमाम परेशानियों का एक प्रमुख कारण वास्तु दोष होता है। तो वहीं ये भी समझ लीजिए कि कई बार आने वाली किसी भी तरह की परेशानी चाहे वह वास्तु से जुड़ी हुई न भी हो तो भी आप वास्तु के उपायों से उन दिक्कतों को दूर कर सकते हैं।

इस संबंध में वास्तु की जानकार रचना मिश्रा का कहना है कि दरअसल घर में रखी हर चीज का वहां रहने वाले हर मनुष्य पर एक विशेष असर अवश्य होता है। वहीं यदि ये चीजें सही स्थान पर न हों तो नकारात्मक प्रभाव प्रदान करतीं हैं। इसके अलावा कई बात किन्हीं अन्य कारणों से भी हमें पूरी कोशिश के बावजूद सफलता नहीं मिल पाती तो ऐसे में भी हम वास्तु की मदद लेकर अपनी स्थिति को काफी मजबूत कर सकते है।

इस संबंध में रचना जी बताती हैं कि कहीं कहीं आपने घरों में आपने दो हाथियों की चांदी की मूर्ति या कछुए की मूर्ति या पीतल के शेर की एक छोटी सी मूर्ति देखी होगी, लेकिन अनेक लोग हैं जो इसका कारण नहीं जानते। तो ये जान लें कि ये भी एक वास्तु का ही उपयोग है। दरअसल वास्तु शास्त्र के उपयोगों का मनुष्य के जीवन पर काफी प्रभाव होता है।

यहां ये जान लें कि यदि आप लगातार काम कर रहे हैं और कई कार्य असफल हो रहे हैं या आपके कार्य में गलतियां निकल रही है जैसी चीजें आपके आत्म विश्वास को कमजोर करती हैं, ऐसी ही स्थितियों से निपटने के लिए घरों में शेर की मूर्ति लगाई जाती है क्योंकि यह आत्मविश्वास में बढ़ौतरी करता है।
ये भी समझ लें कि पीतल के शेर को सही दिशा और सही तरीके से रखना भी काफी जरूरी होता है और ऐसा नहीं करने पर कई बार फायदे न होकर हमें नुकसान का समाना करना पड़ता है। यहां तक की कई बार तो यह स्थिति हमें ज्यादा ही आक्रमकता की ओर तक खींच कर ले जाती है।

तो चलिए जानते हैं कि पीतल के शेर को किस दिशा (Vastu Tips) में शुभ माना जाता है और किस दिशा में अशुभ साथ ही इसके लाभ और नुक्सान को भी पहचानें।

ऐसे समझें फायदे
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार, घर में पीतल के शेर की मूर्ति को रखना शुभ माना जाता है और ऐसे घर के लोगों को कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि इससे परिवार के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ता है और कॅरियर के साथ ही बिजनेस में भी उन्नति मिलती है। साथ ही घर में पीतल का शेर रखने से किसी तरह के डर का सामना करने की शक्ति मिलती है।

पीतल माना जाता है बृहस्पति का वास
पीतल एक पीले रंग की धातु है और इसमें बृहस्पति का वास माना जाता है। घर में पीतल का शेर रखने से जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है उनके इस दोष में कमी आती है।

घर में किस दिशा में रखें
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार, पीतल के शेर को फायदे के लिए उचित दिशा में रखना आवश्यक होता है जिसके तहत इसे उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखने चाहिए। साथ ही इस पीतल के शेर का मुख घर के बीच में होना चाहिए। यहां इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि इस पीतल के शेर पर धूल-मिट्टी या गंदगी न आए।

उचित न रखने से आती है ये परेशानी
वास्तु के जानकारों के अनुसार घर में रखा पीतल का शेर जहां आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं यह आर्थिक प्रगति में भी सहायक सिद्ध होता है, लेकिन यहां इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि यदि इसे वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार सही दिशा में ना रखा जाए तो आर्थिक परेशानी उत्पन्न करता है। ऐसे में पीतल के शेर को घर में सही तरीके और सही जगह स्थापित करना अवश्यक होता है। साथ ही यदि आप भी घर में पीतल का शेर स्थापित करने की सोच रहे हैं तो इसे लगाने से पहले किसी वास्तु के जानकार से आपको अवश्य सलाह लेनी चाहिए।