30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vastu Tips: नए साल में धन लाभ के लिए शनि देव का ये प्रिय पौधा घर में शामिल करें

Vastu Tips For Home: माना जाता है घर में इस पौधे को लगाने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ऐसे में आप भी साल के पहले दिन इस पौधे को अपने घर ला सकते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 Dec 2022, 6:33 PM IST

2023_special_plant.jpg

,,

Vastu Tips For 2023: घर या कार्यालय में होने वाली अनेक परेशानियों का मुख्य कारण कई बार वास्तु दोष को माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र में न केवल ऐसी परेशानियों से मुक्ति के तरीके बताए गए हैं। बल्कि इनके चलते आने वाली निगेटिव इनर्जी को रोकने व पॉजीटिव इनर्जी को बढ़ाने के कारगर उपाय भी बताए गए है। ऐसा ही एक उपाय एक पौधे से जुड़ा हुआ भी है, जिसे कई बार जानकारी के अभाव में हम उपयोग में नहीं ला पाते हैं।

दरअसल कई लोगों को अपने घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। लोग अपनी मनपसंद का कोई भी पौधा घर में लगा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र अनुसार घर में लगाए जाने वाले पौधों का चुनाव बेहद ही सोच समझकर करना चाहिए। क्योंकि ये पौधे घर में खुशहाली लाने का भी काम करते हैं। इस संबंध में वास्तु की जानकार रचना मिश्रा का कहना है कि एक ऐसे पौध भी है जिसे शनि देव का प्रिय माना जाता है। ऐसे में माना जाता है कि यदि इस पौधे को घर में लगाया जाए तो ये घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होने देता। यह पौधा है शमी।

ये भी ज्ञात हो कि कुंडली के ग्रह दोषों को दूर करने में पेड़-पौधों का भी विशेष महत्व बताया गया है। शमी के पौधे को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह पौधा जिस घर में होता है उस घर-परिवार के सदस्यों पर आनेवाले संकटों का संकेत यह पौधा पहले दी दे देता है। ऐसे में यदि आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो फिर अपने घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं।

शमी के पौधे को लगाने के लाभ: ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र अनुसार शनि देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए इस पौधे की उपासना करनी चाहिए। माना जाता है इस पौधे को लगाने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। वहीं ये पौधा घर में सकारात्मकता लाने का काम करता है।

इस पौधे से मिलती है शनिदेव की कृपा
ज्ञात हो कि शनि की पीड़ा से बचने के लिए लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते है। लेकिन ध्यान रहे कि शनि को सबसे ज्यादा शमी का पौध पसंद है या कहें कि यह पौधा उनका प्रिय है। शमी के पौधे की बात की कुछ खास है, शमी के पौधे को शनि का पौधा भी कहा जाता है। इस पौधे को घर में लगाकर व्यक्ति शनि की साढ़े साती और इसके बुरे प्रभावों को दूर कर शनि देव का कृपा पात्र बन सकता है। मान्यता तो यह है कि अगर यह पौधा आपके घर में लगा है तो शनि देव के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं की कृपा घर परिवार को मिलती है। इस पौधे के लगे होने से घर में पैसों की भी कमी नहीं होने बात कही जाती है।

वहीं यह भी कहा जाता है कि भगवान शिव का भी प्रिय यह पौधा घर में धन-धान्य की कमी नहीं होने देता। वहीं जिन लोगों पर शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या चल रही हो उन्हें इस पौधे की पूजा विशेष लाभ देती है। इसके अलावा इस पौधे की पूजा विवाह में आ रही बाधाओं को भी दूर करती है।

शमी का पौधा कब लगाना चाहिए:शमी के पौधे को लगाने के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। वहीं विशेष बात ये हैं कि आने वाले नये साल 2023 के पहले सप्ताह का आखिरी दिन ही शनिवार है। ऐसे में आप इस पौधे को नए साल 2023 के पहले सप्ताह के आखिरी दिन घर ला सकते हैं। वहीं ध्यान रहे कि इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर बायीं तरफ लगाना उचित माना जाता है। इसे सीधे जमीन में या फिर साफ गमले में लगा सकते हैं। यदि घर के मुख्य द्वार के आस-पास उचित स्थान नहीं है तो आप इसे घर की छत पर दक्षिण दिशा या पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।

इन बातों का शमी का पौधा लगाते समय रखें ध्यान:शमी के इस पौधे को लगाते समय हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे जहां लगा रहे हैं वहीं आसपास नाली का पानी या कूड़ा-कचरा न रहता हो। ज्ञात हो कि शमी के पेड़ की पूजा होती है तो ऐसे में इसके आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है। यहां तक की जो मिट्टी इस पौधे के लिए प्रयोग करें वो भी साफ-सुथरी होनी चाहिए। हर रोज शाम के समय इस पौधे के समक्ष सरसों के तेल का दीपक भी जलाना चाहिए।