
राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत हनुमान भक्तों एवम युवा पीढ़ी को दृष्टिगत रखते हुए राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वर्ष के उपलक्ष में श्री हनुमान चालीसा 'राम राम बोलो' के रूप में विश्व का पहला विडियो एलबम एवम विश्व का सबसे बड़े ऑडियो पर फिल्मांकन किया गया है जिसको सामूहिक रूप से स्क्रीन पर दिखाकर ऑफिसियली लॉन्च किया गया इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रामराज्य चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक जगदीश ए. पंचारिया ने बताया कि रामराज्य चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले वरिष्ठ समाज सेवी एवम ट्रस्ट के संरक्षक विकास सिरोही के सानिध्य में इस अनूठे श्री हनुमान चालीसा 'राम राम बोलो' का निर्माण हुआ जो अब तक की विश्व में अनूठी पहल है जिसका ऑडियो के साथ फिल्मांकन भी किया गया है और मुख्य भूमिका में सोनू मिश्रा ने इसमें सराहनीय कार्य किया है और इसे प्रसिद्ध गायक साबरी ब्रदर्स, शाहिद माल्या एवम अल्तमाश फरीदी ने अपने स्वर में गाया है एवम म्यूजिक डायरेक्टर सौरभ - वैभव (सोनू के टीटू की स्वीटी फेम ) और प्रोड्यूसर विकास सिरोही , जगदीश ए.पंचारिया एवम स्वप्निल शिवालय है यह फिल्मांकित ऑडियो वीडियो ग्यारह मिनिट ग्यारह सेकेंड का है जो अबतक का सबसे बड़ा एवम पहला हनुमान चालीसा है जिस पर फिल्म बनी है इस हनुमान चालीसा के माध्यम से देश और दुनिया के करोड़ों युवाओं और राम हनुमान भक्तों को जोड़ा जाएगा ।
ट्रस्ट के संरक्षक एवम वरिष्ठ समाजसेवी विकास सिरोही ने बताया कि इस हनुमान चालीसा के फिल्मांकन की कहानी में एक भटकता युवक जो दिशाहीन है और अपने जीवन की असफलता से निराश होकर दर दर की ठोकरें खा रहा था उसे श्री हनुमान जी महाराज ने मानव रूप में आकर उसके जीवन की बिहड़ता में कई बार सहारा देकर मार्ग प्रशस्त किया और भगवान श्रीराम और माता सीता ने भी दर्शन देकर उस युवक को मानसिक शक्ति देकर मजबूत करते रहे और अंतोत्गतवा उसे श्री हनुमान जी एवम श्रीराम सीता की शरण प्राप्त हुई ।
इस अनूठे हनुमान चालीसा 'राम राम बोलो' के मुख्य किरदार में भूमिका निभाने वाले अभिनेता सोनू मिश्रा ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर इस हनुमान चालीसा राम राम बोलो के मुख्य किरदार का मौका मिलना मेरे पर हनुमान जी की विशेष कृपा है तथा इतने भव्य दिव्य और नव्य हनुमान चालीसा की प्रेरक कहानी युवा पीढ़ी एवम समाज को निश्चित रूप प्रेरणा देगी साथ ही मिश्रा ने आध्यात्मिक जगत में इस अनूठी पहल में साथ देने के लिए रामराज्य चेरिटेबल ट्रस्ट का विशेष आभार व्यक्त किया।
Published on:
24 Feb 2024, 7:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.