4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kajri Teej Aarti: इस आरती से भोलेनाथ और माता पार्वती होती हैं प्रसन्न, दूर करती हैं हर दुख

Kajri Teej Aarti: कजरी तीज पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत में कजरी तीज की कथा और कजरी तीज की आरती गाने का भी विधान है तो आइये जानते हैं कजरी तीज की वह आरती जिससे शंकरजी और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं और भक्त के सभी दुख दूर कर देते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 2 Sep 2023, 1:10 PM IST

shiv_parvati.jpg

कजरी तीज आरती

कजरी तीज पर पार्वती माता की आरती

जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता

जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता


नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
देवन अरज करत हम चित को लाता
गावत दे दे ताली मन में रंगराता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।
जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।

ये भी पढ़ेंः Kajari Teej Upay: सुखी दांपत्य जीवन के लिए ऐसे करें कजरी तीज की पूजा, आर्थिक समस्या से छुटकारे के लिए जरूर करें यह उपाय