
Kartik Month
Tulsi Puja Importance: कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का विधान है, मान्यता है कि ऐसा करने वालों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। आइये जानते हैं कार्तिक में तुलसी पूजा कैसे करें (Tulsi Puja Vidhi)।
कार्तिक महीना हिंदू कैलेंडर का 8वां महीना है। इस महीना का बड़ा धार्मिक महत्व है। यह महीना स्नान, दान के लिए विशेष माना जाता है। विशेष रूप से इस महीने में देव उठनी एकादशी पर चार महीने के अंतराल के बाद योग निद्रा से भगवान विष्णु जागते हैं और इसी महीने में तुलसी और भगवान के स्वरूप शालिग्राम का विवाह होता है। इसलिए इस महीने में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। क्या आप जानते हैं कार्तिक में तुलसी पूजा कैसे करें...
कार्तिक मास में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान विष्णु बिना तुलसी दल के कोई भोग स्वीकार नहीं करते। इस माह में रोज सुबह स्नाान करके तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए और तुलसी के आगे दीपक भी जलाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी घर के वास्तु दोष को भी दूर करती है। इसलिए घर के आगंन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
1. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठे और अपने इष्ट देवी-देवता का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
2. इसके बाद स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
3. स्नान ध्यान कर तुलसी को जल अर्पित करें।
4. तुलसी को सिंदूर लगाएं और फूल अर्पित करें।
5. फल, मिठाई, मिश्री का भोग लगाएं।
6. तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और उनकी परिक्रमा करें।
7. तुलसी स्तोत्र पाठ करें और तुलसी आरती गाएं।
8. तुलसी की पूजा करते समय भगवान विष्णु और तुलसी माता से दुखों को दूर करने की प्रार्थना करें।
9. इसके बाद फल और मिठाई का भोग भी लगाएं।
Updated on:
24 Oct 2024 03:32 pm
Published on:
24 Oct 2024 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
