scriptMahanavami puja vidhi navratri maa Siddhidatri puja mantra for house land shubh muhurt | Navratri 9th Day: महानवमी के दिन ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, इस मंत्र के जप से मिलेगा भूमि-मकान | Patrika News

Navratri 9th Day: महानवमी के दिन ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, इस मंत्र के जप से मिलेगा भूमि-मकान

locationभोपालPublished: Oct 22, 2023 09:43:35 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

नवरात्रि के आखिरी दिन यानी महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं। मान्यता है कि इनकी कृपा से सभी सिद्धियां पाई जा सकती हैं। इनकी कृपा से भक्त को नव निधि, बुद्धि विवेक प्राप्त होता है तो आइये जानते हैं महानवमी के दिन मां पार्वती के नवें स्वरूप की पूजा कैसे करें..

mahanavami_puja.jpg
महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा
पहले जान लें मां का स्वरूप
मां पार्वती का नवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री हैं। यह स्वरूप कमल पर विराजमान है और माता की चार भुजाएं हैं। मां सिद्धिदात्री लाल साड़ी में दिखाई देती हैं। इनके चारों हाथों में सुदर्शन चक्र, शंख, गदा और कमल रहते है। सिर पर ऊंचा सा मुकुट और चेहरे पर मंद मुस्कान मां सिद्धिदात्री की पहचान है। कई भक्त महानवमी के दिन भी कुंजिकाओं को बिठाते हैं और उन्हें भोजन कराते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.