वहीं मंगल के मकर राशि में आने के पूर्व से ही शनि भी मकर राशि में मौजूद हैं, ऐसे में मकर राशि में मंगल-शनि की युति को शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि जब कभी मंगल और शनि एक साथ आते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ ही देश-दुनिया पर भी काफी घातक होता है।

मान्यता है कि ये स्थिति युद्ध, विवाद, तनाव और दुर्घटना आदि का कारक बनती है। वहीं इस दौरान जातकों को कॅरियर निर्माण के लिए अत्यधिक परिश्रम भी करना पड़ता है।
वहीं शनि के संंबंध में ये मान्यता है कि अत्यंत धीमी चाल होने के कारण ये अपने परिवर्तन से पहले से ही अपना प्रभाव दिखाना शुरु कर देता है, वहीं राशि से जाने के कुछ समय बाद तक इसके प्रभाव का असर रहता है। रूस यूक्रेन का युद्ध इसी का प्रमाण है।
सेहत का रखना होगा ध्यान
सेहत पर भी मंगल-शनि की युति का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष के अनुसार इस दौरान पाचनतंत्र, जॉइंट्स पेन और दुर्घटना आदि का खतरा बढ़ जाता है, अत: ऐसे में सावधानी बरतनी आवश्यक होती है।
ज्योतिष के जानकारों की मानें तो मकर राशि में मंगल की शनि के साथ युति के प्रभाव से कुछ गंभीर समस्याएं, दुर्घटनाएं और सर्जरी आदि होने की आशंकाओं को बल मिलता है।
हिंदी पंचांग के अनुसार 26 फरवरी 2022, शनिवार को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर मंगल ने मकर राशि में प्रवेश किया। जिसके बाद से देश दुनिया की स्थिति में आया बदलाव आपके सामने है।
Must Read- यूक्रेन-रूस युद्ध का कारण हैं ये ग्रह, ज्योतिष आंकलन में निकल कर आई ये खास बात

मंगल शनि की युति (Mangal Shani Yuti) के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए राशिनुसार ये करें-
1. मेष : हनुमान चालीसा का हर रोज पाठ करें।
2. वृषभ : मंगलवार के दिन जातक को रक्तदान करना चाहिए।
3. मिथुन : मंगल के मंत्र "ॐ अंगारकाय नमः" का नियमित पाठ करें।
4. कर्क : जरूरतमंदों, खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की मदद करने के अलावा हर रोज देवी दुर्गा की पूजा करें।
5. सिंह : बंदरों को हर मंगलवार और शनिवार को केला खिलाएं।
6. कन्या : गायों को गुड़ खिलाएं।
7. तुला : जरूरतमंद और गरीबों को वस्त्र दान करें।
8. वृश्चिक : छोटे भाई-बहनों को उपहार भेंट करें।
9. धनु : आवारा कुत्तों की देखभाल करने के अलावा उन्हें रोज भोजन कराएं।
10. मकर : मंगल यंत्र को अपने घर में स्थापित करने के बाद उसकी नियमित पूजा करें।
11. कुंभ : घर के पास या मंदिर के पास या पार्क में अनार का पेड़ अपने हाथों से लगाएं।
12. मीन : मंगलवार के दिन लाल रंग के धागे में तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें।