
रोगों से राहत दिलाएंगे ये मंत्र
प्राचीन ग्रंथों के अनुसार पेट की गहराइयों से निकलने वाले बीज मंत्र ऊं का सही योगासन के साथ ध्यान किया जाए तो यह मस्तिष्क को आराम देने के साथ साथ श्वास की नली को साफ करता है। यह डाइजेशन को ठीक रखने वाला भी माना जाता है। एक अध्ययन में कहा गया है कि मंत्र साधना सबसे सरल और सबसे प्रभावी ध्यान प्रथाओं में से एक है। इससे तनाव, चिंता, उच्च रक्तचाप और प्रतिरक्षा क्षेत्रों पर विभिन्न स्तर के लाभकारी प्रभाव मिलने की बात कही गई है तो आइये जानते हैं कौन से मंत्र किस बीमारी के लिए कारगर है। हालांकि दवाओं को भी साथ में खाना चाहिए..
स्ट्रेस और थकान दूर करते हैं ये मंत्र
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मंत्रों के ध्यान से हमारी आध्यात्मिक ताकत में इजाफा होता है। दिन भर ऑफिस के काम का स्ट्रेस है या थकान हो गई है तो आप ॥लं॥ मंत्र का पांच माला जाप करें। वैसे कुछ देर इस मंत्र का जाप ही थकान मिटा देगा।
रक्तचाप नियंत्रण के लिए
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अच्छी सेहत के लिए सिर्फ सोहम मंत्र का जाप ही बहुत फायदा देने वाला है। वहीं एक अन्य छोटा मंत्र ।। हृीं॥ का रोजाना एक माला जाप रक्तचाप नियंत्रण में कारगर होगा। इसके अलावा एक अन्य मंत्र ॥ ॐ भवानी पादुरंगा॥ का रोजाना सुबह खाली पेट कम से कम 21 बार जाप आपके काम आ सकता है।
शुगर पेशेंट जपें ये मंत्र
मान्यता के अनुसार शुगर पेशेंट्स को भी बीपी मरीजों की तरह ॥हृीं॥ मंत्र का जाप वज्रासन में बैठकर करना चाहिए। इस दौरान आपका सारा ध्यान नाभि पर केंद्रित होना चाहिए। इस मंत्र का जाप जोर से बोलकर भी लाभ देने वाला होता है। मान्यता है कि इस मंत्र के उच्चारण से नाभि पर दबाव पड़ता है, जो शरीर में बैलेंस बनाते हैं और टॉक्सिन रिलीज कर देते हैं।
अनिद्रा की समस्या से छुटकारा
ऐसे लोग जिन्हें अनिद्रा की समस्या है या फिर नींद बीच बीच में खुल जाती है उन्हें सोते समय पलंग पर लेट कर ॐ अगस्ती शयीना: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सुकून भरी नींद आएगी।
माइग्रेन से छुटकारा दिलाने वाले मंत्र
माइग्रेन होने पर भगवान शिव के मंत्र का जाप करना चाहिए। आपको अगर माइग्रेन की तकलीफ रहती है तो नियम से ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे दिमाग में शांति रहेगी।
Updated on:
3 Feb 2024, 2:51 PM IST
Published on:
3 Feb 2024, 2:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.