
ज्योतिष: इन 5 राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है मूंगा रत्न, तनाव और आर्थिक कष्टों से दिला सकता है छुटकारा
Moonga Ratna: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का एक रखना बताया गया है। उसी प्रकार मंगल ग्रह का रत्न मूंगा है। मान्यता है कि मूंगा रत्न पहनने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होने के साथ ही व्यक्ति के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। लेकिन इस रत्न को ज्योतिषीय सलाह से राशि अनुसार धारण करना चाहिए। तो आइए जानते हैं किन राशियों के लिए मूंगा धारण करना लाभकारी माना गया है और इसे कैसे धारण करना चाहिए...
इस राशि के लोग कर सकते हैं मूंगा धारण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष और वृश्चिक के अलावा सिंह, धनु और मीन राशि के लोग मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं। इसके अलावा कुंडली में मंगल दोष हो तो भी मूंगा धारण करने को प्रभावी माना गया है।
मूंगा धारण करने के लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूंगा धारण करने से व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही उसे मानसिक शांति प्राप्त होती है। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए भी मूंगा रत्न काफी फायदेमंद माना गया है।
ज्योतिष अनुसार यदि कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो व्यक्ति को जीवन में कड़े संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मूंगा रत्न धारण करने से मंगल ग्रह को मजबूती मिलती है। और व्यक्ति में पराक्रम, साहस तथा आत्मविश्वास बढ़ता है।
मूंगा रत्न धारण करने का तरीका
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक मंगल ग्रह का रत्न होने के कारण मूंगा रत्न को मंगलवार के दिन सोने या तांबे की अंगूठी में जड़वाकर धारण करना ही शुभ माना जाता है। इसके लिए मंगलवार को सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर मूंगा रत्न की अंगूठी को कच्चे दूध और गंगाजल के मिश्रण से शुद्ध कर लें। इसे आप मंगलवार की सुबह से लेकर दोपहर तक के समय के बीच पहन सकते हैं।
इस बात का ध्यान रखें कि पुरुष अपने दाएं हाथ की और महिलाएं अपने बाएं हाथ की अनामिका उंगली में इसे धारण करें।
यह भी पढ़ें: स्वप्न शास्त्र: ऐसे सपने आना माना जाता है बेहद शुभ संकेत, समझ लीजिए आने वाले हैं आपके अच्छे दिन
Updated on:
30 Jul 2022, 4:22 PM IST
Published on:
30 Jul 2022, 4:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.