30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Navratri Ke Upay: नवरात्रि के खास उपाय, दुखों से दिलाएंगे छुटकारा

नव दुर्गा उत्सव (Nav Durga Utsav) पूजा अर्चना की दृष्टि से बेहद शुभ फल देने वाला होता है। इन नौ दिन में ही नियमानुसार व्रत और माता आदिशक्ति के विभिन्न स्वरूपों की पूजा से भव बाधा दूर हो जाती है। भक्त के सभी संकट कट जाते हैं, सुख समृद्धि मिलती है और देवलोक की भी प्राप्ति होती है। इसके लिए कुछ आसान उपाय (Navratri Ke Upay) हैं जिससे जगदंबा आसानी से प्रसन्न हो जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 26 Mar 2023, 8:24 PM IST

navratri_ke_upay_1.jpg

navratri ke upay

1. कालरात्रि पूजा शनि का बुरा प्रभाव होगा मिनिमम
नवरात्रि के सातवें दिन माता दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा होती है। यह शनि को नियंत्रित करने वाली देवी हैं, इसलिए इनकी पूजा से शनि का बुरा प्रभाव भी कम होता है।


2. हनुमानजी की पूजा दिलाएगी धनदौलत
नवरात्रि में हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करने से शनि भी प्रसन्न होते हैं और शुभ कर्मों का अच्छा फल देते हैं।

3. खरीदारी से होगी कृपा
नवरात्रि में किसी भी दिन सोना, चांदी की कोई शुभ सामग्री ऊं, स्वास्तिक, कलश, दीपक, गरूड़, घंटी आदि खरीदकर माता रानी के चरणों में रख दें, और पूजा करें। अंतिम दिन इसे गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी या रुपये रखने की जगह में रख दें, इससे धन में वृद्धि होगी।

4. लौंग का उपाय
नवरात्रि में लौंग भगवान शिव को अर्पित करने से राहु-केतु का अशुभ प्रभाव खत्म होता है। इसके कारण भक्त के जीवन में शुभ परिणाम आता है।

5. घर का कलह खत्म करने के लिए
यदि घर में कलह बना रहता है तो पीले कपड़े में लौंग का जोड़ा बांधकर उसे घर के किसी कोने में टांग दें, इससे घर में शांति आएगी। वहीं तिजोरी में इसे रखने से आर्थिक मजबूती आएगी।

ये भी पढ़ेंः

6. इस उपाय से पूरे होंगे सारे काम
मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिल रही है तो नवरात्रि में हनुमानजी की मूर्ति के सामने चमली के तेल का दीपक जलाकर तेल में दो लौंग डाल दें, इस उपाय से सारे रूके काम पूरे होंगे।

7. ऐसे होगी मां की कृपा
लाल कपड़े में पांच लौंग और पांच कौड़ियां बांधकर तिजोरी में रखने से मां की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन का आगमन बना रहता है।


8. घर परिवार झगड़े दूर करने के लिए
पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक न हों, परिवार के लोगों के बीच भी संबंध ठीक न हों, घर में आए दिन कोई न कोई बीमार हो रहा है तो नवरात्रि में स्नान के बाद रोज माता मंत्र पढ़ते हुए 108 बार घी से अग्नि में आहुति दें। मंत्र सिद्ध होने के बाद रोज 21 बार जाप करें।


9. नौकरी के लिए
सुबह स्नान करने के बाद ऊनी आसन पर पूर्व दिशा में मुह करके बैठें, सामने पीला वस्त्र बिछाकर 108 मनके वाली स्फटिक की माला रख दें, केसर केवड़े का इत्र छिड़ककर माला की पूजा करें। धूप दीप अगरबत्ती दिखाकर 'ऊं ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा' 108 बार जाप करें, माला सिद्ध होने के बाद इंटरव्यू के दिन धारण करें।


10. मनोकामना पूर्ति के लिए
नवरात्रि में शिवमंदिर जाएं और वहां झाड़ू लगाकर साफ करें, शिवलिंग का पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर, शहद) से अभिषेक करें। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कर शिवजी की पूजा आरती करें, रात में दस बजे के बाद आम की लकड़ी में अग्नि ज्वाला प्रज्ज्वलित कर ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए 108 बार घी से आहुति दें, फिर 40 दिन तक रोज पांच माला इस मंत्र का जाप करें।