1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neem Karoli Baba: ये हैं सुखी जीवन के लिए नीम करोली बाबा के उपाय, आपके कष्ट का भी मिल सकता है इलाज

20 वीं सदी के महान संतों में नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इनके भक्त देश दुनिया में फैले हुए हैं। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग हों या एप्पल के स्टीव जॉब्स और भारत के विराट कोहली सभी को भविष्य की बंद गली का रास्ता इन्हीं से मिला। नीम करोली बाबा ने अपने भक्तों को सुखी जीवन जीने के कुछ उपाय बताए हैं अगर आप भी इन्हें अपना लें तो आपका जीवन भी सुखी हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 8 May 2023, 8:02 AM IST

baba.jpg

भक्तों के साथ नीम करोली बाबा

सुखी जीवन के नीम करोली बाबा के उपाय (Neem Karoli Baba Rules Of Happy Life)

गुरु की सलाह मानें

नीम करोली बाबा के अनुसार हर व्यक्ति को संकट में गुरु की सलाह जरूर माननी चाहिए। इसके लिए व्यक्ति को गुरु जरूर बनाना चाहिए और उसके संपर्क में रहना चाहिए। क्योंकि गुरु के बिना ज्ञान नहीं हो सकता और ज्ञान हर संकट का सामना करने की दवा है। व्यक्ति को गुरु के बताए रास्ते पर ही चलना चाहिए। इससे वह हर लक्ष्य पा सकता है। गुरु की कृपा से व्यक्ति भटकने से बच जाता है और उसके अंतर आत्मा की ताकत उसके साथ खड़ी रहती है और आप इसे महसूस कर सकते हैं और इसकी आवाज सुनकर हर संकट से निकल सकते हैं।

कठिन परिस्थितियों में न घबराएं

नीम करोली बाबा के अनुसार व्यक्ति अक्सर कठिन परिस्थितियों से घबरा जाता है। लेकिन कठिन परिस्थिति में भी व्यक्ति को शांत ही रहना चाहिए, उसे घबराना नहीं चाहिए। साथ ही बुरे समय में धैर्य के साथ ईश्वर पर अपने भरोसे को मजबूत रखना चाहिए। आपको यह उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए कि वक्त है बीत जाएगा। अभी बुरा समय चल रहा है, लेकिन ईश्वर की कृपा से अच्छा समय भी आएगा।

ये भी पढ़ेंः Neem Karoli Baba: बाबा नीम करोली की बात मान लें तो नहीं रहेंगे गरीब, जानें बाबा की बातें

रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ

बाबा नीम करोली के अनुसार हनुमान चालीसा की एक-एक पंक्ति मंत्र के समान हैं। रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं। नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से सब विघ्न बाधा दूर होती है।

धन का सही इस्तेमाल परोपकार

नीम करोली बाबा के अनुसार धन का सही इस्तेमाल परोपकार में है, आप जो धन कमाते हैं उसे अपनी जरूरत पर खर्च करने के बाद इसे परोपकार में खर्च करने पर विचार करना चाहिए। ऐसे लोगों के कल्याण के लिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए जो तकलीफ में हैं। संभव हो ईश्वर ने आपको माध्यम चुना हो और इसीलिए आपको धन दे रहा है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ईश्वर की इच्छा को दरकिनार करते हैं।