30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surya Grahan 2022- बांकेबिहारी इस बार रात में दर्शन देंगे, तो वहीं काशी में टूटेगी 27 साल पुरानी परंपरा

Surya Grahan 2022: कई बड़े मंदिरों को बंद रहेंगे, तो कुछ बड़े मंदिरों में टूटेगी वर्षों पुरानी परंपरा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Oct 2022, 8:15 AM IST

tempels_parampara.png

Surya Grahan 2022: इस बार दिवाली 2022 के ठीक अगले दिन ही सूर्य ग्रहण पडऩे से कई त्योहारों की तिथियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते गोवर्धन, भैया दौज जैसे पर्वों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। सभी प्रमुख मंदिर सूर्यग्रहण पडऩे के चलते मंगलवार की देर शाम तक बंद रहेंग। वहीं ग्रहण के चलते कई बड़े मंदिरों को बंद भी किया जाएगा, जिसके चलते कुछ बड़े मंदिरों में कई साल पुरानी परंपरा भी टूटेगी।

सुबह चार बजे शुरू हो जाएंगे सूतक
दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण के चलते ठा. बांकेबिहारी भक्तों को अब 24-25 की रात भी दर्शन देंगे। वहीं धर्म नगरी काशी में इस बार दीपावली(Diwali 2022) के दूसरे दिन नहीं, बल्कि तीसरे दिन अन्नकूट महोत्सव (Annakoot Mahotsav) मनाया जाएगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर को सुबह साढ़े चार बजे शुरू हो जाएगा। इसलिए मंदिर में राजभोग की सेवा रात डेढ़ बजे से शुरू करने के साथ सुबह 4 बजे पट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद शाम को सूर्यग्रहण के बाद 7:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में आराध्य के दर्शन को पट खोले जाएंगेँ

ये भी पढें- दीपोत्सव 2022- सबसे पहले महाकाल में जलेंगी खुशियों की फुलझड़ियां

दिवाली के तीसरे दिन मनाया जाएगा अन्नकूट
देवों की नगरी काशी में इस बार दीपावली के दूसरे दिन की जगह तीसरे दिन अन्नकूट महोत्सव (Annakoot Mahotsav) मनाया जाएगा। ऐसा संयोग दिवाली के दूसरे दिन खंडग्रास सूर्यग्रहण के कारण बन रहा है, ज्योतिष के जानकारों की मानें तो 27 साल बाद ऐसा देखने को मिलगा, जब दीपावली के तीसरे दिन अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा मनाया जाएगा।

Must Read- ग्रहण दे रहे ऐसे अशुभ संकेत, जानें किस राशि पर क्या होगा असर

ये ग्रहण भारत में भी दिखेगा इसी कारण सूतक काल के चलते मन्दिर 25 तारीख को लगभग बंद रहेगा, जिसके कारण अन्नकूट की तारीख बदलनी पड़ी है।

चूंकि सूतक काल की शुरुआत सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले होती है, ऐसे में तमाम देवालय और मंदिर बंद रहते है, जिसके कारण इस बार देवालयों में दीपावली के दूसरे दिन नहीं, बल्कि तीसरे दिन देवालयों में अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा।