5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणेशोत्सव के पहले दिन शुक्र ने बदली राशि, जानें आपकी राशि पर इस गोचर का क्या पड़ेगा असर?

Shukra Gochar 2022: शुक्र के गोचर का जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर।

3 min read
Google source verification
shukra rashi parivartan, shukra transit 2022, venus transit august 2022, shukra gochar singh 2022,

गणेशोत्सव के पहले दिन शुक्र ने बदली राशि, जानें आपकी राशि पर इस गोचर का क्या पड़ेगा असर?

Shukra Rashi Parivartan August 2022: 31 अगस्त में यानी गणेश चतुर्थी के दिन शुक्र ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। 24 सितंबर तक शुक्र इसी राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र को भौतिक और वैवाहिक सुखों का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी राशि बदलते हैं तो इसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। यहां आप जानेंगे शुक्र के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि: इस राशि वालों को इस अवधि में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उनके अपने पार्टनर के साथ आपसी मतभेद या गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके बीच प्रेम भाव कायम हो जाएगा। वहीं एकल जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को उनका पार्टनर मिल सकता है। जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रख रहे हैं उनके लिए ये समय शुभ है। ऐसे में गर्भधारण की संभावना बहुत अधिक है।

वृषभ राशि: शुक्र का गोचर आपके घर में विलासिता की चीजें बढ़ाएगा। आप इस दौरान कोई लग्जरी वाहन या कोई अन्य लग्जरी वस्तु खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी और आपके संबंध आपके परिवार वालों के साथ बहुत अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि: शुक्र का गोचर आपके लिए भी शुभ दिखाई दे रहा है। आपके संबंध अपने छोटे भाई-बहनों के साथ मधुर रहेंगे। हर कोई आपके काम की जमकर सराहना करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। आर्थिक रूप से ये समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। एक से अधिक स्रोतों से कमाई होने की संभावना है। निवेश से आप अच्छा धन प्राप्त कर सकेंगे।

सिंह राशि: इस दौरान आप अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद लेते नजर आएंगे। आप प्रभावशाली लोगों की संगति पसंद करेंगे। आपका प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि: इस दौरान पेशेवर काम के सिलसिले से लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि: आर्थिक लाभ के मामले में आपके लिए समय काफी अनुकूल है। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशि: जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। साझेदारी के काम में लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। ये गोचर अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आर्थिक नुकसान की संभावना है। आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर के नवीनीकरण पर आप अच्छा धन खर्च कर सकते हैं। आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

धनु राशि: इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना प्रबल है। आप इस दौरान कुछ दान-पुण्य जैसे अच्छे काम भी कर सकते हैं। यात्रा से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि: नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल की गुप्त राजनीति से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक रूप से ये गोचर अवधि लाभकारी सिद्ध होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ राशि: इस दौरान आपको आपका योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। जो लोग साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आपको अपनी सभी डीलिंग्स में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि: इस दौरान आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्राओं पर अधिक धन ख़र्च होने की संभावना है। पैसा सोच-समझकर खर्च करें। नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक इन 4 राशियों पर गणपति जी की रहेगी विशेष कृपा