2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुख-समृद्धि के लिए सावन के पहले सोमवार राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक

Sawan Me Shiv Pooja Kaise Kare: सावन सोमवार में भगवान शिव की पूजा के दौरान उन्हें धतूरा, बेलपत्र, सुपारी, पंचामृत, नारियल काले तिल, भांग के पत्ते, बेल की पत्तियां, दूध और गुड़ आदि अर्पित करना शुभ माना जाता है।

2 min read
Google source verification
Sawan Somvar, importance of Sawan Somvar fast, sawan ke somvar vrat kyu rakhte hain, sawan ke pehle somvar ki wishes,

सुख-समृद्धि के लिए सावन के पहले सोमवार राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक

Sawan Somvar Vrat 2022: सावन 2022 में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे। जिनमें से पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। सावन में पड़ने वाले सभी सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है जो भक्त इन सोमवार में व्रत रख भगवान शिव की विधि विधान पूजा अर्चना करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। सावन सोमवार में भगवान शिव की पूजा के दौरान उन्हें धतूरा, बेलपत्र, सुपारी, पंचामृत, नारियल काले तिल, भांग के पत्ते, बेल की पत्तियां, दूध और गुड़ आदि अर्पित करना शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। राशि अनुसार जानें कि किस चीज से करें भगवान शिव का अभिषेक?

-मेष राशि के जातक जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
-वृषभ राशि के लोग दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।
-मिथुन राशि वाले गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे तो विशेष लाभ मिलेगा।
-कर्क राशि के लोग घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
-सिंह राशि वालों को जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ रहेगा।
-कन्या राशि वालों के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ माना जाता है।
-तुला राशि वाले यदि इत्र या सुगंधित तेल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे तो उनकी कामना शीघ्र पूरी होने की संभावना रहेगी।
-वृश्चिक राशि वाले पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
-धनु राशि वाले दूध में हल्दी मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
-मकर राशि के लोग नारियल पानी से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे तो उन्हें लाभ मिलेगा।
-कुंभ राशि वालों के लिए तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक शुभ फलदायी साबित होगा।
-मीन राशि वाले दूध में केसर मिलाकर भगवान का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: Sawan Ke Pahle Somvar Ki Shubhkamnaye: 'ॐ नमः शिवायः', सावन के पहले सोमवार की इन संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं