
पंचांग 1 मार्च 2022: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त यहां देखें
महाशिवरात्रि का पर्व सनातन धर्म के लोगों के सबसे बड़े पर्वों में से एक है। ये त्योहार भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लग जाता है। महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कराने का भी अपना खास महत्व होता है। कहा जाता है कि अगर कोई भी काम शुभ मुहूर्त में किया जाए तो इससे उस काम में सफलता मिलने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। ये बात पूजा-पाठ से जुड़े कार्यों में भी ध्यान रखी जाती है। पंचांग में दिन के शुभ-अशुभ समय का वर्णन मिलता है। यहां हम 1 मार्च 2022 के पंचांग से जानेंगे कि कौन सा मुहूर्त महाशिवरात्रि पूजा के लिए सबसे शुभ साबित होगा।
1 मार्च 2022 का पंचांग: पंचांग अनुसार महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। 1 मार्च 2022 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। नक्षत्र धनिष्ठा और योग परिघ 11 बजकर 18 मिनट तक और इसके बाद शिव योग पूरे दिन रहेगा। सूर्य देव कुंभ राशि में रहेंगे। वहीं चंद्र देव शाम 04:32 तक मकर राशि में रहेंगे इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे।
महाशिवरात्रि पूजा के शुभ मुहूर्त: इन शुभ मुहूर्तों में आप भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक कर सकते हैं। भगवान शिव की पूजा के शुभ मुहूर्त प्रदोष काल से शुरू होकर निशिता काल तक रहते हैं। हम नीचे आपको सभी मुहूर्तों के बारे में बताने जा रहे हैं इनमें से आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय पर महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं।
निशिता काल पूजा समय- 12:08 AM से 12:58 AM, मार्च 02
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय- 06:21 PM से 09:27 PM
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय- 09:27 PM से 12:33 AM, मार्च 02
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय- 12:33 AM से 03:39 AM, मार्च 02
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय- 03:39 AM से 06:45 AM, मार्च 02
2 मार्च को, शिवरात्रि पारण समय- 06:45 AM, मार्च 02
चतुर्दशी तिथि की शुरुआत- मार्च 01, 2022 को 03:16 AM बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त- मार्च 02, 2022 को 01:00 AM बजे
1 मार्च के शुभ मुहूर्त:
अभिजित मुहूर्त-12:10 PM से 12:57 PM
विजय मुहूर्त- 02:29 PM से 03:16 PM
गोधूलि मुहूर्त- 06:09 PM से 06:33 PM
सायाह्न सन्ध्या- 06:21 PM से 07:35 PM
अमृत काल- 06:03 PM से 07:33 PM
निशिता मुहूर्त- 12:08 AM, मार्च 02 से 12:58 AM, मार्च 02
1 मार्च अशुभ समय:
राहुकाल- 03:27 PM से 04:54 PM
आडल योग 06:46 AM से 03:48 AM, मार्च 02
गुलिक काल 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
वर्ज्य- 09:04 AM से 10:34 AM
यमगण्ड- 09:40 AM से 11:07 AM
दुर्मुहूर्त- 09:05 AM से 09:52 AM
11:19 PM से 12:08 AM, मार्च 02
भद्रा- 06:46 AM से 02:06 PM
पञ्चक- 04:32 PM से 06:45 AM, मार्च 02
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर किस चीज से करें रुद्राभिषेक? अगर इस बात को लेकर हैं कन्फ्यूज, तो आपके इस सवाल का जवाब मिलेगा यहां
Published on:
28 Feb 2022 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
