
महाशिवरात्रि पर किस चीज से करें रुद्राभिषेक?
रुद्राभिषेक यानि रुद्र का अभिषेक। भगवान शिव अर्थात शिवलिंग का जब स्नान कराया जाता है तो उसे रुद्राभिषेक कहते हैं। मान्यता है कि रुद्राभिषेक कराने से भगवान शिव की कृपा तुंरत प्राप्त हो जाती है। रुद्राभिषेक मंत्रों द्वारा किया जाता है। रुद्राभिषेक मंत्र मंत्रों का समूह है, जो 'शुक्लयजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्यायी' के रूप में जाना जाता है। इसे 'रुद्राष्टाध्यायी' भी कहते हैं। रुद्राभिषेक मंत्र की शक्ति इतनी अधिक मानी जाती है कि जिस क्षेत्र में इसका जप होता है उससे कई किलोमीटर तक का क्षेत्र शुद्ध हो जाता है। जानिए किस मनोकामना की पूर्ति के लिए किस चीज से कराना चाहिए रुद्राभिषेक?
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए: मान्यता है कि भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करने से आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है। अत: धन से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत हो जाता है।
पुण्य फल की प्राप्ति के लिए: जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से पुण्य फल की प्राप्ति होने की मान्यता है। साथ ही ज्वार संबंधी समस्याओं से भी निजात मिलता है।
दुश्मनों को परास्त करने के लिए: अगर दुश्मन परेशान कर रहे हैं तो भगवान शिव का अभिषेक सरसों के तेल से करना चाहिए ऐसा करने से दुश्मनों का अंत हो जाता है और व्यक्ति के पराक्रम में वृद्धि होती है।
संतान की प्राप्ति के लिए: जो जातक संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उन्हें भगवान शिव का अभिषेक गाय के दूध से करना चाहिए।
कार्यों में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए: जिन लोगों को हर काम में बाधाओं का सामना करना पड़ता हो उन्हें शिव का अभिषेक दही से कराना चाहिए। इससे जीवन में परिपक्वता की कमी भी दूर होती है।
धन में वृद्धि के लिए: भगवान शिव का अभिषेक शहद और घी से कराना चाहिए। इससे घर में हमेशा माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। ऐसे जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
पुत्र प्राप्ति के लिए: इस मनोकामना पूर्ति के लिए जल में शक्कर मिलाकर रुद्राभिषेक मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करना चाहिए।
रोग से पीड़ित हैं तो: अगर कोई व्यक्ति किसी रोग से परेशान है तो उसे घी से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है।
मोक्ष प्राप्ति के लिए: अगर जन्म और मरण के चक्र से मुक्त होना चाहते हैं तो ऐसे जातकों को शिव का अभिषेक गंगाजल से करना चाहिए। ऐसा करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि की भी कभी कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: बर्थ डेट से अगर ये नंबर है मिसिंग तो आप आर्थिक रूप से रहेंगे पीड़ित, जानिए इस अंक की कमी कैसे पूरी करें?
सारी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए: मान्यता है कि जो व्यक्ति भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करता है उस व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं।
मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए: अगर आपको टेंशन काफी रहती हैं और नींद की समस्या है तो आपको भगवान शिव का अभिषेक इत्र से करना चाहिए।
उत्तम स्वास्थ्य के लिए: गाय के दूध और शुद्ध घी से रुद्राभिषेक कराना चाहिए।
बुद्धि के विकास के लिए: दूध में शक्कर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर 120 साल बाद बन रहा है पंचग्रही योग, 5 राशि वालों की बदलेगी तकदीर
Updated on:
28 Feb 2022 02:01 pm
Published on:
28 Feb 2022 01:58 pm
