30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के पास खूब होता है पैसा लेकिन इस एक चीज की रहती है कमी

Numerology: इस मूलांक के लोग बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती लेकिन फिर भी ये एक चीज को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 19 May 2022, 12:28 PM IST

numerology, astrology, number 5, mulank 5 people, ank jyotish, lucky number astrology, अंक ज्योतिष,

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के पास खूब होता है पैसा लेकिन इस एक चीज की रहती है कमी

अंक ज्योतिष अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं और हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है।मूलांक से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 5 वालों के बारे में। जिन लोगों की बर्थ डेट 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती लेकिन फिर भी ये एक चीज को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। जानिए मूलांक 5 वालों के बारे में दिलचस्प बातें।

इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि और ज्ञान का देवता माना जाता है। इसलिए इस मूलांक के लोगों का बुद्धिमान होना स्वभाविक है। साथ ही इस मूलांक के लोग साहसी और निडर भी होते हैं। ये जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं और लड़कर जीत भी हासिल कर लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इस मूलांक के लोग नई-नई चीजों से खूब लाभ कमाते हैं।

धनवान होते हुए भी इस मूलांक के लोग एक चीज से हमेशा परेशान रहते हैं। ये चीज है इनके प्रेम संबंध। दरअसल मूलांक 5 वालों की लव लाइफ तनाव भरी रहती है। इनके प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते। किसी न किसी कारण इनके प्रेम संबंध टूटने के आसार रहते हैं। इन्हें सच्चा प्रेमी आसानी से नहीं मिलता। वैसे इस मूलांक के लोगों का स्वभाव काफी मिलनसार होता है। ये किसी को भी अपना बना लेते हैं। दूसरों लोग इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि मूलांक 5 वाले लोगों को नौकरी से ज्यादा बिजनेस सूट करता है। ये बिजनेस में खूब नाम कमा सकते हैं। अगर ये नौकरी भी करते हैं तो अच्छे पद पर कार्यरत होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इनके मित्र काफी होते हैं। ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, पब्लिक रिलेशन अधिकारी, डॉक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: ऊंची किस्मत लेकर जन्मी होती हैं इन नाम की लड़कियां, लाइफ में खूब कमाती हैं पैसा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)