
बेहद बुद्धिमान होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, बुध की रहती है विशेष कृपा
Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। 1 से लेकर 9 तक कुल नौ मूलांक होते हैं। हर व्यक्ति का जन्म इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में हुआ होता है। यहां हम बात करेंगे मूलांक 5 वालों के बारे में। जिनकी बर्थ डेट 5, 14 और 23 होती है उनका बर्थ मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोगों पर बुध की विशेष कृपा होती है। जानिए कैसे होते हैं मूलांक 5 वाले लोग।
स्वभाव: इस मूलांक के लोग बुद्धिमान, साहसी और मेहनती होते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर खूब लाभ कमाते हैं। ये जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। दूसरों को आकर्षित करने का इनके अंदर गजब का गुण होता है। ये हर पार्टी की जान होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। ये दूसरों से अपना काम निकलवाने में माहिर माने जाते हैं।
शिक्षा: इस मूलांक के लोग पढ़ने-लिखने में काफी माहिर माने जाते हैं। ये लाइफ में अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन्हें कई भाषाओं की अच्छी जानकारी होती है। ये हर समय कुछ न कुछ नया सीखने में लगे रहते हैं। इन्हें कई विषय की अच्छी जानकारी होती है।
आर्थिक स्थिति: इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। क्योंकि ये अपनी बुद्धि के बल पर अच्छा खासा पैसा कमाने में सफल रहते हैं। जोखिम भरे कार्यों को करने में ये काफी एक्सपर्ट माने जाते हैं। इनके धनार्जन के कई माध्यम होते हैं। ये नौकरी से ज्यादा बिजनेस में धन कमाते हैं।
लव रिलेशन: इस मूलांक के लोग किसी भी रिश्ते में लंबे समय तक नहीं रह पाते। किसी न किसी कारण इनके प्रेम संबंधों में खटास आने लगती है। इन्हें इनका लव पार्टनर मिलने में काफी समय लग जाता है। लेकिन इनका वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।
यह भी पढ़ें: हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की ये रेखा अकूत धन-संपत्ति होने का देती है संकेत
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
05 Jul 2022 12:05 pm
