28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहुत ही मिलनसार स्वभाव के होते हैं इस राशि के लोग, बुद्धि के बल पर खूब कमाते हैं पैसा

ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये काफी जिज्ञासु बोते हैं। इनकी हाजिर जवाबी कमाल की होती है।
less than 1 minute read
Google source verification
zodiac signs, gemini zodiac, mithun rashi, zodiac sign astrology,

बहुत ही मिलनसार स्वभाव के होते हैं इस राशि के लोग, बुद्धि के बल पर खूब कमाते हैं पैसा

मिथुन राशि के लोग काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। क्योंकि इन पर बुद्धि के देवता बुध की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये काफी जिज्ञासु बोते हैं। इनकी हाजिर जवाबी कमाल की होती है।

इस राशि के जातक सामाजिक होते हैं। किसी को भी अपनी तरफ तुरंत ही आकर्षित कर लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इन्हें लाइफ में पैसों संबंधी दिक्कतों का सामना कम ही करना पड़ता है। ये अपनी बुद्धि के बल पर काफी पैसा कमाते हैं। ये थोड़े मूडी भी होते हैं। कब इनका मूड बदल जाए ये कोई नहीं जान सकता है।

कार्यक्षेत्र में इनकी तार्किक क्षमता लाजवाब होती है। इस राशि के जो जातक लेखन और अध्यापन या संगीत के क्षेत्रों से जुड़े होते हैं उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहता है। कार्यस्थल पर ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व का गुण होता है। ये एक टीम लीडर के रुप में भी कार्यस्थल पर अच्छी भूमिका निभाते हैं।

मिथुन राशि वाले उत्तम प्रेमी होते हैं। ये अपने साथी के बारे सब कुछ जानने की चाह रखते हैं। ये इश्क के समुद्र में गोते लगाने के लिए तैयार रहते हैं। जब इन्हें सही साथी मिल जाता है, तो ये दिल से वफादार हो जाते हैं। इनके साथ प्रेम संबंध स्थापित करना दिलचस्प रहता है।
यह भी पढ़ें: सितंबर की 10, 17 और 24 तारीखें रहने वाली हैं खास, 6 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ