Phalgun Kanwar Yatra: फाल्गुन कांवड़ यात्रा की 6 फरवरी से शुरुआत हो गई है, महाशिवरात्रि पर भक्त जल लाकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर पश्चिमी यूपी, हरियाणा, दिल्ली आदि इलाकों से कांवड़िये हरिद्वार में हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुंड की ओर निकलने लगे हैं, वहीं पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, प. बंगाल आदि की ओर के लोग सुल्तानगंज की ओर जा रहे हैं। पूर्वी हिस्से के लोग सुल्तानगंज में जल भरकर बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे तो प. बंगाल के भक्त तारकनाथ का अभिषेक करेंगे। कुछ लोग अपने आसपास के पवित्र शिवालयों में भी जलाभिषेक करेंगे।