29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका के 1100 मंदिरों में एक हफ्ते के उत्सव की तैयारी

प्राण प्रतिष्ठा : 15 जनवरी को राम नाम संकीर्तन के जाप के साथ होगी शुरुआत, सात समंदर पार होगा राम मंदिर के उद्घाटन का लाइव प्रसारण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ANUJ SHARMA

•

Updated: 21 Dec 2023, 12:11 AM IST

अमरीका के 1100 मंदिरों में एक हफ्ते के उत्सव की तैयारी

अमरीका के 1100 मंदिरों में एक हफ्ते के उत्सव की तैयारी

वॉशिंगटन. अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात समंदर पार अमरीका के मंदिरों में एक हफ्ते उत्सव जैसी धूमधाम रहेगी। उत्सव 15 जनवरी को शुरू होगा और 21-22 जनवरी की रात अयोध्या से राम मंदिर के उद्घाटन के लाइव प्रसारण के साथ संपन्न होगा। अयोध्या में जब मंदिर का उद्घाटन होगा, उस समय अमरीका में रात होगी।

अमरीका में हिंदू मंदिरों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद (एचएमईसी) के अधिकारी तेजल शाह के मुताबिक उत्तर अमरीका के मंदिरों में हफ्तेभर चलने वाले उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा, अयोध्या में हमारे सपनों का मंदिर सदियों के इंतजार और संघर्ष के बाद साकार हो रहा है। अमरीका और कनाडा में हर हिंदू राम मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हम सभी भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद अमरीका में 1,100 से ज्यादा हिंदू मंदिरों का सर्वोच्च निकाय है।

21 जनवरी को दीपों से रोशन होंगे मंदिर

अमरीका में उत्सव 15 जनवरी को पुजारियों के राम नाम संकीर्तन के जाप के साथ शुरू होगा। संकीर्तन जाप में शामिल होने के लिए कई मंदिरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद अटलांटा के कलाकार विनोद कृष्णन भगवान राम के भजन गाएंगे। अमरीका के करीब 1,100 मंदिरों को 21 जनवरी को दीप जलाकर रोशन किया जाएगा। इन मंदिरों में उद्घाटन के लाइव प्रसारण के बाद प्रसाद वितरण होगा।

'रामायण अराउंड द वल्र्ड' प्रदर्शनी तैयार

हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद ने अयोध्या की श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर के उद्घाटन की स्मृति में 'रामायण अराउंड द वल्र्ड' नाम से मोबाइल प्रदर्शनी तैयार की है। इसमें 26 पोस्टरों के जरिए दुनियाभर में श्रीराम और रामायण के महत्त्व को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी को भक्तों के अवलोकन के लिए मंदिरों और स्थानीय सामुदायिक केंद्रों पर ले जाया जाएगा।