
Rahu Ketu Upay: राशि अनुसार इन उपायों को करने से राहु-केतु होते हैं मजबूत
Rahu Ketu Transit In Mesh And Tula Rashi: राहु-केतु ने डेढ़ साल बाद अपनी राशि बदली है। 12 अप्रैल को राहु ने वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश कर लिया है तो केतु ग्रह ने वृश्चिक राशि से तुला में प्रवेश कर लिया है। इन ग्रहों के गोचर का कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कई राशि वालों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। राहु-केतु का आपके ऊपर न पड़े बुरा प्रभाव तो इसके लिए आप आजमा सकते हैं ये ज्योतिषीय उपाय।
मेष राशि:
राहु उपाय- राहु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए लगातार चार शनिवार तक एक मिट्टी के बर्तन में जौ भरकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
केतु उपाय- बरगद के पेड़ पर मंगलवार और शनिवार के दिन कच्चा दूध, चीनी और तिल चढ़ाएं।
वृषभ राशि:
राहु उपाय- अपने माथे पर प्रतिदिन चंदन का तिलक लगाएं। इससे राहु की दशा से भी राहत मिलती है।
केतु उपाय- अपने बटुए में चांदी का टुकड़ा रखें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
मिथुन राशि:
राहु उपाय- रात को सोने से पहले अपने अंगूठे पर सरसों का तेल लगाएं। इससे राहु ग्रह को मजबूती मिलती है।
केतु उपाय- कुत्तों को दूध और रोटी खिलाएं या किसी कुत्ते को घर में पालें। ऐसा करने से केतु ग्रह मजबूत हो सकता है।
कर्क राशि:
राहु उपाय- शाम के समय गली के कुत्तों को दूध और रोटी खिलाएं। इससे राहु की खराब स्थिति में सुधार होने लगता है।
केतु उपाय- प्रतिदिन सुबह माथे पर केसर का तिलक लगाकर निकलें। इससे केतु का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
सिंह राशि:
राहु उपाय- सोमवार के दिन शिवलिंग की विशेष पूजा करें। उस पर जल और फल चढ़ाएं।
केतु उपाय- अपने दाहिने हाथ में बिना जोड़ वाली चांदी की अंगूठी पहनें या अपने गले में भी चांदी की चेन पहने। ऐसा करने से केतु के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है।
कन्या राशि:
राहु उपाय- प्रतिदिन अपने माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से राहु ग्रह शांत होता है।
केतु उपाय- पक्षियों को प्रतिदिन सात प्रकार के अनाज खिलाएं। ये उपाय केतु ग्रह को मजबूती देता है।
तुला राशि:
राहु उपाय- पीपल के पेड़ को बिना छुए उस पर जल चढ़ाएं। तुला राशि वाले इस उपाय को करके राहु ग्रह को मजबूत कर सकते हैं।
केतु उपाय- तुला राशि वाले केतु को मजबूत करने के लिए किसी ज़रूरतमंद को भूरे रंग के वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि:
राहु उपाय- इस राशि के जातक राहु को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन अपने माथे और गर्दन पर केसर का तिलक लगाएं।
केतु उपाय- केतु को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन अपने माथे और गर्दन पर हल्दी का तिलक लगाएं।
धनु राशि:
राहु उपाय- पक्षियों को प्रतिदिन सात प्रकार के अनाज खिलाएं। इससे राहु ग्रह को मजबूती मिलती है।
केतु उपाय- मंगलवार के दिन मंदिर में लाल झंडा दान करने से केतु ग्रह मजबूत होता है।
मकर राशि:
राहु उपाय- मकर वाले राहु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन बहते हुए जल में नारियल अर्पित करें।
केतु उपाय- अगर केतु के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो प्रतिदिन नियमित रूप से पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
कुंभ राशि:
राहु उपाय- आर्थिक समृद्धि और राहु को मजबूत करने के लिए अपने बटुए में चांदी का एक टुकड़ा रखें।
केतु उपाय- अपने कान में सोने से बना कोई आभूषण पहनें। इससे केतु के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।
मीन राशि:
राहु उपाय- मीन राशि वाले राहु को मजबूत करने के लिए भोजन चांदी के बर्तन में करें या जिस हाथ से आप काम करते हैं उस हाथ की मध्यमा उंगली पर लोहे का छल्ला धारण करें।
केतु उपाय- दूध में केसर मिलाकर पीने से केतु ग्रह मजबूत हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 12 अप्रैल को राहु-केतु बदलेंगे राशि, जानिए आपके ऊपर इस गोचर का कैसा पड़ेगा प्रभाव
Updated on:
12 Apr 2022 02:58 pm
Published on:
12 Apr 2022 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
