
Rahu Transit 2022: 12 अप्रैल से बदल जाएगी इन राशि वालों की तकदीर, राहु बना रहा है धन प्राप्ति के योग
Rahu Gochar 2022: 12 अप्रैल को 18 महीने बाद राहु ने अपनी राशि बदली है। ये राशि परिवर्तन काफी खास होने वाला है। इस दौरान राहु वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश कर चुका है। वैदिक ज्योतिष में इस ग्रह को पापी ग्रह का दर्जा प्राप्त है। इस ग्रह का अपना कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता है। ये भ्रम का ग्रह माना जाता है। आधुनिक दुनिया में राहु तकनीक और उन्नत तकनीक का प्रतिनिधित्व करता है। जानिए राहु का गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।
मिथुन राशि: राहु का गोचर इस राशि वालों की जिंदगी में खुशियों की बहार लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना बेहतर हो जाएगी। नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। रूका हुआ प्रमोशन आपको इस अवधि में मिल सकता है।
कन्या राशि: राहु का गोचर इस राशि वालों के लिए भी खास साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर परिवार के लोगों का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। विदेश यात्रा का भी सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में कई अच्छे सौदे करने में सफल रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से कमाई हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
वृश्चिक राशि: सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार हैं। राहु का गोचर आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। हर काम में सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपकी छवि मजबूत होगी। मनचाही नौकरी प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं। किसी काम में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी।
यह भी पढ़ें: 12 अप्रैल को राहु-केतु बदलने जा रहे हैं राशि, जानिए किन राशियों के लोगों पर इस गोचर का क्या पड़ेगा प्रभाव
Updated on:
12 Apr 2022, 3:01 PM IST
Published on:
11 Apr 2022, 4:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.