scriptReligion What is name of god of Judaism, what connection jewish with Islam and Christianity | यहूदी धर्म के देवता का क्या नाम है, ये है इस्लाम और ईसाई धर्म से रिश्ता | Patrika News

यहूदी धर्म के देवता का क्या नाम है, ये है इस्लाम और ईसाई धर्म से रिश्ता

locationभोपालPublished: Jul 11, 2023 02:12:32 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

दुनिया भर में कई धर्म और पंथ हैं, जिनके मानने वालों की संख्या, लाखों और करोड़ों तक में है। जब प्राचीन धर्मों की बात होती है तो सनातन हिंदू धर्म के साथ यहूदी धर्म का भी नाम आता है। सनातनी देवताओं को कई नामों से पुकारते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहूदी धर्म क्या है, यहूदी धर्म के देवता का क्या नाम है और यहूदी धर्म का इस्लाम और ईसाई धर्म से कनेक्शन क्या है।

yahudi.jpg
यहूदी धर्म क्या है
यहूदी धर्म क्या है
यहूदी धर्म प्राचीन धर्मों में से एक है, यह आज से करीब 4000 साल पुराना माना जाता है और वर्तमान में इजराइल का राजधर्म है। मान्यता है कि ईसाई और इस्लाम धर्म की उत्पत्ति भी यहूदी धर्म से ही हुई है। यहूदी एकेश्वरवाद में विश्वास करते हैं और इस्लाम को मानने वालों की तरह ही ये भी मूर्ति पूजा को पाप मानते हैं। भारत में यहूदी सबसे पहले 973 ईसा पूर्व आए थे और इन्होंने केरल के मालाबार तट से भारत में प्रवेश किया था, तब इनके राजा सुलेमान थे। हालांकि इजरायल देश की स्थापना के बाद ज्यादातर लोग लौट गए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.