
सावन पूर्णिमा उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति कड़ी मेहनत के बाद भी पर्याप्त आमदनी नहीं कर पा रहा है और वह अक्सर किसी न किसी धन संबंधी समस्या से घिरा रहता है तो उसे सावन पूर्णिमा के दिन पत्नी के साथ मिलकर कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।
इसके साथ ही ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।। मंत्र का जाप करना चाहिए। इस उपाय से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही दंपती के रिश्ते भी मधुर होते हैं।
ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार सावन पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर पिसी हुई हल्दी लगाएं। इसके बाद इन्हें माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके साथ ही माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को धन वाले स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन की वृद्धि होती है।
सावन पूर्णिमा के साथ-साथ इस साल गायत्री जयंती भी मनाई जाएगी। इसलिए ऐसे शुभ अवसर पर मां गायत्री की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके सभी रूके हुए काम पूरे होंगे। सभी समस्याओं का समाधान होगा।
ये भी पढ़ेंः
Updated on:
21 Jul 2024 03:41 pm
Published on:
29 Aug 2023 01:57 pm
