5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके बाल भी खोलते हैं आपके कई राज, जानिये कौन सा लुक क्या कहता है?

समुद्र शास्त्र के अनुसार आपके बालों का लुक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Sep 2020, 4:01 PM IST

secrets of samudrik shastra signs of your life and behaviour

secrets of samudrik shastra signs of your life and behaviour

यूं तो शरीर के कई हिस्सों में लगे निशान या रेखाएं किसी भी व्यक्ति के कई रहस्यों को खोलने में सक्षम मानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बालों की लंबाई उनके स्वभाव जैसे वे घुंघराले हैं या बिलकुल सीधे हैं आदि के अलावा आपके बालों का लुक भी आपके कई राज खोलता है।

दरअसल बाल इंसान की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में सभी अपनी पसंद का हेयरस्टाइल रख अपने आपको सुंदर और आकर्षक दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि समुद्र शास्त्र के अनुसार आपके बालों का लुक आपकी जिंदगी के कई राज खोल सकता है।

इसके तहत किसी का भी हेयरस्टाइल देख कर आप उनके स्वभाव, व्यवहार और भविष्य के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि कोई भी व्यक्ति यूं ही अपना हेयरस्टाइल नहीं चुनता है बल्कि उसका स्वभाव, व्यवहार और भविष्य की संभावनाएं उसे हेयरस्टाइल का चुनाव करने में प्रभावित करते हैं।

जानें किस हैयर स्टाइल वाले में क्या है खास:

खुले बाल वाले होते हैं खास...
जो लोग अपने बालों को खुला रखते हैं वह बेपरवाह किस्म के होते हैं। ऐसे लोगों को बातें भूलने की आदत होती है। यह भावुक होने के साथ-साथ कामुक भी होते हैं। यह जिंदगी जीने के लिए अपने आदर्श खुद बनाते हैं। सामान्य तौर पर इन्हें जोशीला माना जाता है। इनके कई सारे मित्र होते हैं। यह अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखना जानते हैं। इन्हें कोई मुर्ख नहीं बना सकता है।

हाई पोनी टेल...
माना जाता है कि जो लोग हाई पोनी टेल करते हैं वो बहुत सक्रिय होते हैं। इन्हें सभी कार्यों को करने में दिलचस्पी होती है। इनका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत अच्छा होता है। ऐसे लोगों को पब्लिक स्पीकिंग और स्टेज फोबिया नहीं होता है। ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। इनके दोस्त और परिवार के लोग अक्सर इनकी सलाह के मुताबिक काम करना पसंद करते हैं।

लो पोनी टेल वाले...
लो पोनी टेल वालों में कॉन्फिडेंस की कमी रहती है। ऐसे लोगों को ज्यादा दोस्त बनाना पसंद नहीं होता है। यह लोग बहुत समझदार होते हैं। इन्हें ज्यादा लोगों से बातें करना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोगों को एकांत बहुत पसंद होता है। लो पोनी टेल वाले अक्सर लोगों से अपनी बातें छुपाते हैं। साथ ही यह किसी और की जिन्दगी का किस्सा सुनने में भी दिलचस्पी नहीं रखते हैं।

गंजे लोगों का होता है अलग अंदाज...
जो लोग अपना ऐसा लुक रखते हैं वो आत्मविश्वास से भरे होते हैं। यह जिंदगी के प्रति सकारात्मक रवैया रखते हैं। यह खुशमिजाज होते हैं। ऐसे लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। व्यस्तता से भरी जिंदगी इन्हें परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत नहीं करने देती है। ऐसे लोगों को सच्चे दोस्त मिलते हैं। ऐसे लोगों में कभी हार न मानने का जज्बा होता है।