6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सितंबर की 10, 17 और 24 तारीखें रहने वाली हैं खास, 6 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

September 2022 Rashifal: सितंबर 2022 की तीन तारीखों को ज्योतिष अनुसार बेहद खास माना जा रहा है। ये तारीखें हैं 10 सितंबर, 17 सितंबर और 24 सितंबर।

2 min read
Google source verification
horoscope, september 2022 rashifal, September horoscope 2022, rashifal,

सितंबर की 10, 17 और 24 तारीखें रहने वाली हैं खास, 6 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

वैसे तो ग्रहों का राशि परिवर्तन प्रत्येक महीने होता है। लेकिन कभी-कभी ये गोचर काफी खास बन जाते हैं। सितंबर में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। सितंबर 2022 की तीन तारीखों को ज्योतिष अनुसार बेहद खास माना जा रहा है। ये तारीखें हैं 10 सितंबर, 17 सितंबर और 24 सितंबर। 6 राशि वालों के लिए ये तारीखें बेहद ही खास रहने वाली हैं।

सितंबर की 10, 17 और 24 तारीखें क्यों रहेंगी खास? 10 सितंबर को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर कन्या राशि में बुध ग्रह वक्री होने वाले हैं। इसके बाद कन्या में ही सूर्य ग्रह का गोचर भी होगा। ये गोचर 17 सितंबर को सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर होगा। अंत में कन्या राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा। ये गोचर 24 सितंबर को सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं कि आखिर इन तीन परिवर्तनों से किन 6 राशि वालों को अपार लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

वक्री बुध इन राशियों को देगा लाभ:
मिथुन राशि: इस राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। काम में खूब मन लगेगा। मेहनत का अनुकूल फल मिलेगा।

धनु राशि: इस राशि वालों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। व्यापारी जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। साझेदारी के काम में आप लोग अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। इस राशि के सिंगल जातकों को उनका लव पार्टनर मिल सकता है।

सूर्य का गोचर इनके लिए शुभ
मेष राशि: इस राशि के जातकों को बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपको हर काम में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कर्क राशि: इस राशि वालों का पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। काम के चलते की गई यात्राएं काफी शुभ साबित होंगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे।

शुक्र गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ:
वृषभ राशि: इस राशि वालों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। अचानक से गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे।

कुम्भ राशि: इस दौरान आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस राशि के छात्र जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।