29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन सपनों का शनि देव से माना जाता है संबंध, जानें इनका शुभ-अशुभ प्रभाव

आज यहां हम न्याय के देवता शनि देव से जुड़े सपनों के बारे में बात करने जा रहे हैं। जानिए किन सपनों का सीधा संबंध शनि देव से माना जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 28 Apr 2022, 4:13 PM IST

shani dev, shani dreams, dream interpretation, sapne me shani dev dekhna, shani dev dream, swapan shastra,

इन सपनों का शनि देव से माना जाता है संबंध, जानें इनका शुभ-अशुभ प्रभाव

Dream Interpretation: सोते हुए इंसान कई तरह के सपने देखता है जिनमें कुछ सपनों का मतलब अच्छा होता है तो कुछ का बुरा। कहते हैं सपने हमें हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं। बस जरूरत होती है इन संकेतों को समझने की। आज यहां हम न्याय के देवता शनि देव से जुड़े सपनों के बारे में बात करने जा रहे हैं। जानिए किन सपनों का सीधा संबंध शनि देव से माना जाता है।

-सपने में यदि आप शनि देव की मूर्ति देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाला समय आपको खुशियां भी दे सकता है और दुख भी। अब आपके लिए ये सपना शुभ होगा या अशुभ। ये को आपकी कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है। यानी अगर कुंडली में शनि की स्थिति शुभ है तो इस सपने का अच्छा फल प्राप्त होगा और अगर बुरी है तो ये सपना कष्ट देगा।

-यदि सपने में शनि देव आपको आशीर्वाद दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके सारे कष्ट दूर होने वाले हैं। यदि ये सपना किसी बीमार व्यक्ति को आता है तो इसका मतलब है कि उसे रोग से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।

-यदि सपने में शनि मंदिर दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आप पर शनि देव की विशेष कृपा बनी हुई है। ये सपना किस्मत खोलने वाला माना जाता है। इस सपने को देखने के बाद धन लाभ के आसार रहते हैं।

-सपने में शनि देव की तस्वीर देखना शुभ संकेत है। ये सपना जल्द कोई शुभ समाचार मिलने का संकेत देता है। ये सपना देखने पर आपको नौकरी में नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। ये सपना परिवार में नन्हा मेहमान आने का भी संकेत देता है।
यह भी पढ़ें: प्लूटो मकर राशि में वक्री 2022: 4 राशि वालों को करियर में मिलेगा विशेष लाभ