30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shani Ke Upay: शनिवार को भूल कर भी न करें ये काम, वर्ना शनिदेव हो सकते हैं नाराज

शनिवार के दिन कुछ गलतियों से दंडाधिकारी शनिदेव नाराज हो सकते (shani ke upay) हैं, जिसका बुरा परिणाम होता है, इसलिए इस दिन भूलकर भी यह काम नहीं करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 13 Jan 2023, 11:05 AM IST

shani_dev_2.jpg

शनि देव की पूजा

भोपाल. शनिवार का दिन रूद्रावतार भैरव और शनिदेव की पूजा (shani ke upay) का दिन है। शनिदेव अच्छे कार्य का पुरस्कार और बुरे कार्य का दंड देने वाले देवता माने जाते हैं। इसलिए मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा पाठ (shani puja vidhi) से सभी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन इस दिन ये काम करने से पछताना पड़ सकता है। वहीं शनिवार को इन कामों से दूर रहना चाहिए।


शनिवार को यह न करें (shani ke upay)


1. शनिवार के दिन शराब पीना वर्जित माना जाता है। इससे आपके जीवन में कई तरह की परेशानी आ सकती है।
2. पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करना मना है, खासकर पूर्व दिशा में यात्रा से बचना चाहिए। क्योंकि इस दिन पूर्व दिशा में दिशाशूल है। इस दिन जरूरी हो तो अदरक खाकर पूर्व दिशा में यात्रा करना चाहिए। इससे पहले पांच कदम उल्टे पैर चलना चाहिए।
3. मायके से शनिवार के दिन लड़की की विदाई ठीक नहीं मानी जाती है।

ये भी पढ़ेंः Paush Shukl Pratipada: इस पूजा से चंद्रमा होंगे अनुकूल, जानें विधि

4. आस्थावान लोग शनिवार को लोहा, लकड़ी, तेल, कोयला, चमड़ा, काला तिल, काला जूता और नमक नहीं खरीदते, इनका मानना है कि ऐसा करने से जीवन में बेवजह कोई न कोई बाधा आती है। नमक खरीदने से माना जाता है कि कर्ज बढ़ता है। इसके अलावा कलम, कागज और झाड़ू भी नहीं खरीदना चाहिए।
5. इस दिन बाल और नाखून काटने से परहेज किया जाता है।
6. शनिवार को दूध, दही के सेवन से भी बचने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है इस दिन इन खाद्य पदार्थों का सेवन करना ही हो तो हल्दी या गुड़ मिला लें।

ये भी पढ़ेंः Guru Gobind Sinh Jayanti: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें


7. इस दिन बैंगन, आम का अचार और लाल मिर्च भी खाने से बचना चाहिए।
8. वैसे तो कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए मगर इस दिन झूठ नहीं बोलने का विशेष तौर पर खयाल रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।


9. गरीब, महिला, सफाईकर्मी, अपंग आदि का अपमान नहीं करना चाहिए।
10. शनिवार को हल्दी और पीली चीजों का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है इससे शनिदेव अप्रसन्न हो जाते हैं।