scriptShri Krishna : जन्माष्टमी पर घर में यहां लगाएं भगवान श्रीकृष्ण की फोटो, जानिये किस जगह से क्या मिलता है फल | Shri Krishna Photo effects on you : Best result comes to you | Patrika News

Shri Krishna : जन्माष्टमी पर घर में यहां लगाएं भगवान श्रीकृष्ण की फोटो, जानिये किस जगह से क्या मिलता है फल

locationभोपालPublished: Aug 10, 2020 11:08:30 pm

श्री कृष्ण की तस्वीरों के अलग-अलग फायदे…

Shri Krishna Photo effects on you : Best result comes to you

Shri Krishna Photo effects on you : Best result comes to you

भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मदिवस को हिन्दुओं में जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको श्री कृष्ण की तस्वीरों से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं। इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा के अनुसार एक ओर जहां श्री कृष्ण की तस्वीरों को लगाने की एक निश्चित जगह आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि करती है। वहीं श्री कृष्ण की तस्वीरों के अलग-अलग फायदे भी हैं…

सुख-समृद्धि के लिए भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर…
पंडित शर्मा के अनुसार घर में वास्तु ऊर्जा और संस्कारों को बढ़ाने के लिए श्री कृष्ण के स्वरूप अति महत्वपूर्ण हैं। वास्तु के जानकारों के अनुसार, घर में भगवान की तस्वीरें लगाना शुभ होता है।

भगवान की विभिन्न तस्वीरों का महत्व भी अलग-अलग है। वहीं श्रीकृष्ण के विभिन्न रूप प्रेरणादायक हैं, उनकी हर लीला अपने आप में खास है। ऐसे में घर में वास्तु ऊर्जा और संस्कारों को बढ़ाने के लिए भगवान कृष्ण के स्वरूप अति विशेष हैं।

MUST READ : श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2020 – जानिये भगवान विष्णु के आठवें अवतार के प्रसिद्ध मंदिर

https://www.patrika.com/temples/krishna-janmashtami-2020-and-the-famous-temples-of-lord-krishna-6330186/

वहीं कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmasthami) के मौके पर पंडित शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की कौन सी तस्वीर सुख-समृद्धि और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए घर में किस जगह पर कौन सी तस्वीर घर में लगानी चाहिए।

पं. शर्मा के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व दिशा अर्थात् ईशान कोण में माखनचोर लड्डूगोपाल का दृश्य मनुष्य के मन में आस्था जगाता है। भगवान का ये रूप सहजता और प्रेम भरता है। वहीं घर में 12 वर्ष तक के बच्चे हों तो कृष्ण की बाल तस्वीर अवश्य लगाएं। यह स्मृति और बुद्धिमत्ता को बढ़ाने वाला है।

श्रीकृष्ण के गोपाल रूप का चित्र पूर्व में लगाना चाहिए। यह धन धान्य और धर्म का प्रदाता है। यह ईश्वर भक्ति और आस्था के साथ प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है, माना जाता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।

इसके अलावा दक्षिण-पूर्व दिशा में भगवान के विराट स्वरूप की तस्वीर लगाएं। यह ऊर्जा का-सूचक है। समस्त ब्रह्मांड को खुद में समाये असीम ऊर्जा के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण समस्त संसार के भोक्ता हैं।

MUST READ : जन्माष्टमी – जानिये इस दिन क्यों फोड़ते हैं दही हांडी?

https://www.patrika.com/festivals/janmashtami-2020-know-why-do-you-break-curd-handi-on-this-day-6324965/

जबकि दक्षिण दिशा में गोवर्धन पर्वत उठाए श्रीकृष्ण के रूप को लगाएं, क्योंकि यह संरक्षण का प्रतीक है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सभी सुरक्षित और सहज अनुभव करते हैं, साथ ही आकस्मिक आपदाओं की आशंका कम हो जाती है।

वहीं दक्षिण-पश्चिम दिशा में कृष्ण के सुदर्शन चक्रधारी स्वरूप की प्रतिमा अथवा फोटो लगाएं। माना जाता है कि भगवान का यह रूप हमें बुराइयों से दूर रखते हुए तामसिक शक्तियों से बचाता है। यह राहु की दिशा मानी जाती है। भगवान ने मोहिनी रूप रखकर देवताओं को अमृतपान कराया था, जबकि राहु के धोखे से अमृत पीने पर भगवान ने चक्र से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

वहीं पश्चिम दिशा में भगवान द्वारकाधीश का चित्र लगाने के संबंध में मान्यता है कि इससे धन संपदा वैभव का आगमन होने के साथ ही सभी का सहयोग मिलता है। इसके अतिरिक्त ऐसा करने से घर में आनंद बढ़ता है, बड़ों के प्रति आदरभाव पैदा होता है। जबकि उत्तर-पश्चिम दिशा में राधा-कृष्ण और रासलीला का चित्र लगाने के संबंध में माना जाता है कि भगवान का आनंद भरने वाला यह रूप समस्त चिंताओं को मिटाता है और कोमल भावनाओं को बढ़ाता है।

इसके अलावा विवाह योग्य को सुन्दर प्रस्ताव प्राप्त होने के साथ ही जीवन से नीरसता का नाश का होता है। यह दिशा चंद्रमा की है, भगवान का यह रूप जीवन में रस और पवित्रता भरता है।
इसके अलावा उत्तर दिशा में भगवान कृष्ण के सारथी और गीता उपदेश की तस्वीर स्थापित करनी चाहिए। यह ज्ञान की यह दिशा है और बुध ग्रह व भगवान गणेश का प्रतीक है। माना जाता है कि ऐसा करने से ज्ञान-विवेक से ही हम जीवन में हर युद्ध जीत सकते हैं और बिना अस्त्र उठाए भी शत्रुओं का संहार कर सकते हैं।
जानिये 2020 में किस दिन मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व… Date and Timing of Krishna Janmashtami 2020 …
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 2020 को लेकर लोगों में काफी असमंजस बना हुआ हैं। ऐसे में जहां एक ओर कुछ जानकारों का मानना है कि इस बार जन्माष्टमी 11 अगस्त 2020 को मनाई जाएगी, तो वहीं अन्य जानकारों के अनुसार चूकिं अष्टमी 12 अगस्त तक जा रही है अत: यह पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा। जबकि इस बार कोरोना ( Coronavirus ) के चलते इस बार मंदिरों में पहले की तरह कृष्ण जन्मोत्सव नहीं मनाया जाएगा।
MUST READ : श्री कृष्ण का आशीर्वाद चाहते हैं तो भाद्रपद ऐसे करें पूजा और इन मंत्रों का करें जाप

https://www.patrika.com/dharma-karma/how-to-get-blessings-of-lord-krishna-6327307/

जानकारों के अनुसार ये समस्त गफलत का कारण ये है कि अष्टमी तिथि 11 अगस्त को 09:07 AM से 12 अगस्त की सुबह 11:16 AM तक रहेगी, इसके बाद नवमी शुरु होगी। वहीं दूसरी ओर कृष्ण के जन्म का संबंध रोहणी नक्षत्र से होने के चलते भी इस बार गफलत बनी हुई है, क्योंकि इस बार 11 अगस्त को अष्टमी तिथि है, जबकि रोहिणी नक्षत्र के प्रवेश के समय तिथि परिवर्तित हो रही है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ऐसे में इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत ( Krishna Janmashtami Fast )गृहस्थ के लिए 11 अगस्त को और साधु महात्माओं के लिए 12 अगस्त को फलदाई रहेगा।

ऐसे में इस बार 11 व 12 अगस्त दो दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। लेकिन, मथुरा में ब्रज सहित देश और विदेश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं, नन्दगांव में एक दिन पूर्व इसका आयोजन किया जाएगा। इस बार कोरोना के कारण जन्माष्टमी पर सार्वजनिक रूप से मंदिरों में भक्तों को प्रसाद वितरण नहीं होगा। इस बार नन्दगांव में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही ‘खुशी के लड्डू’ बांटे जाने की परम्परा भी नहीं निभाई जाएगी।

श्री कृष्ण की तस्वीरों के अलग-अलग फायदे…
वहीं इसके अलावा पंडित सुनील शर्मा के अनुसार श्री कृष्ण अलग-अलग तस्वीरों की पूजा से फायदे भी अलग-अलग मिलते हैं। इसके तहत आप भगवान श्री कृष्ण की तस्वीरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी उत्सव इसके लिए श्रेष्ठ दिन हैं। पंडित के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की कौन-सी तस्वीर से आपकी किस समस्या का समाधान कर सकती है वह इस प्रकार हैं…

: बाल गोपाल रूप में श्रीकृष्ण
अगर आपको संतान की इच्छा है तो जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की तस्वीर अपने घर में लगाएं और रोज पूजा करें। इससे आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

: राधाकृष्ण की तस्वीर
पति-पत्नी में नहीं बनती तो जन्माष्टमी पर राधाकृष्ण की तस्वीर अपने बेडरूम में लगाएं। इससे आपकी लव लाइफ की परेशानियां कम हो सकती हैं।

: अर्जुन को ज्ञान देते श्रीकृष्ण
अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो अपने घर में अर्जुन को गीता का ज्ञान देते श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं और रोज पूजा करें। इससे आपमें आत्मविश्वास आएगा।

: बांसुरी बजाते श्रीकृष्ण
जीवन में शांति चाहते हैं तो सौम्य रूप में बासुंरी बजाते श्रीकृष्ण की तस्वीर अपने घर में लगाएं। इससे परेशानियां भी कम होंगी।

: उफनती यमुना में श्रीकृष्ण को लेकर जाते वसुदेव
अगर आपको लगता है कि आपकी लाइफ में बहुत सारी परेशानियां हैं और आप उनका समाधान नहीं कर पा रहे हैं तो उफनती यमुना में श्रीकृष्ण को लेकर जाते वसुदेव की तस्वीर लगाएं और रोज पूजा करें। इससे आपको परेशानियां दूर हो सकती हैं।
: हाथों में चक्र लिए श्रीकृष्ण
अगर घर में कोई नेगेटिव एनर्जी है तो हाथों में चक्र धारण किए श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

: गोवर्धन पर्वत उठाए श्रीकृष्ण
परिवार के लोगों में नहीं बनती तो घर में गोवर्धन पर्वत उठाए श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं। परिवार के सभी लोग इसके दर्शन करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो