29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे पहचानें भगवान शिव की कृपा के इशारे

ये संकेत करते हैं आपकी सफलता की ओर संकेत, ऐसे पहचानें इन्हें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 29 Nov 2022, 12:33 PM IST

lord_shiv_blessings.jpg

,,

सनातन हिंदू धर्म में भगवान शिव को संहार का देवता माना गया है। ये आदिपंच देव व त्रिदेवों के प्रमुख देवों में से एक हैं। माना जाता है कि भगवान शिव यानि महादेव जहां एक ओर अत्यंत क्रोधी स्वभाव के हैं तो वहीं अत्यंत भोले होने के साथ ही बहुत ही जल्दी प्रसन्न होने वाले देव भी हैं।

इनका आशीर्वाद पाना आसान तो होता ही है साथ ही ये भी माना जाता है कि यदि इनकी कृपा किसी भी व्यक्ति पर हो जाए तो उसके आसपास भी दुख और परेशानियां नहीं फटक सकतीं। ऐसे में सवाल उठता है कि महादेव की हम से खुश हैं और उनकी कृपा हम पर हो रही है, इस संबंध में कैसे पता किया जाए।

तो इस संबंध में जानकारों का मानना है कि भगवान शिव अपने भक्तों को अपनी कृपा के कई प्रकार के संकेत प्रदान करते हैंं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार हम उन संकेतों यानि इशारों को पहचान ही नहीं पाते हैं। इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि कई बार महादेव सपने के माध्यम से भी भक्तों को अपनी कृपा का संकेत प्रदान करते हैं। इसके तहत
सपने में यदि किसी को ये 6 चीजें दिखें तो मान लेना चाहिए कि उस व्यक्ति पर भी है भगवान शिव की कृपा, और जल्द ही सफलता उसके कदम चूमने वाली है।

ये मिलते हैं इशारे (मान्यता के अनुसार)
कई जानकारों के अनुसार भगवान शिव भी कई अन्य देवों व देवियों के समान ही स्वप्न में भी अपनी कृपा होने के संकेत प्रदान करते हैं, इसके तहत जो मान्यताएं हैं वे इस प्रकार हैं...

1. यदि आपको सपने में कोई मंदिर दिखाई देता है, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका मतलब ये होता है कि भगवान शिव की कृपा आप पर होने वाली है।

2. अगर आपको सपने में भगवान शिव का मंदिर दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

3. अगर सपने में आम का पेड़ दिखाई दे तो आपको जीवन में तरक्की मिलने वाली है।

4. सपने में पहाड़ पर खुद को चढ़ते देखना भी शुभ माना जाता है। यह इस बात की ओर इशारा माना जाता है कि भगवान शंकर की कृपा आप पर बरसने वाली है।

5. यदि सपने में आपको गाय का दूध दिखे तो इसे सुख व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

6. यदि सपने में आपको गुलाब का फूल दिखता है, तो इसका अर्थ ये माना जाता है कि आपको किसी कार्य के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं।