
जल्द मकर राशि में गोचर करेंगे शनि, 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ तो 3 को हानि
Shani Transit In Capricorn 2022: शनि ग्रह को न्याय का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि ये व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देता है। यदि व्यक्ति के कर्म अच्छे होंगे तो अच्छे फल प्राप्त होंगे और यदि कर्म बुरे होंगे तो बुरे फल प्राप्त होंगे। शनि ग्रह मकर और कुंभ राशि का स्वामी होता है। किसी भी राशि में ये ढाई साल तक विराजमान रहता है। शनि की दशा के दौरान व्यक्ति राजा से रंक और रंक से राजा तक हो सकता है। शनि जुलाई में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जानिए ये गोचर किन्हें लाभ देने तो किन्हें नुकसान पहुंचाने का काम करेगा।
शनि का राशि परिवर्तन कब? शनि 12 जुलाई को सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे। इसके बाद अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जायेंगे। शनि के मकर राशि में गोचर करने की अवधि 6 महीने की है।
शनि इन्हें देंगे लाभ:
वृषभ राशि: इस गोचर अवधि में शनि इस राशि वालों को लाभ देंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। धन प्राप्ति के प्रबल आसार रहेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
सिंह राशि: इस राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है।
मकर राशि: कार्यक्षेत्र में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। कार्यस्थल में आपके काम को पहचान मिलेगी। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस में भी अच्छी तरक्की मिलने के संकेत है। आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
इन्हें हो सकता है नुकसान:
कुंभ राशि: इस राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। यात्राओं पर काफी धन खर्च हो सकता है। नींद न आने की समस्या हो सकती है। किसी रिलेशनशिप में समस्या आ सकती है। इस दौरान आप पर साढ़े साती का प्रभाव अधिक रहेगा।
मिथुन राशि: आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। धन लाभ के स्थान पर नुकसान होने के आसार रहेंगे। निवेश से बचें। इस दौरान आप पर शनि ढैय्या रहेगी।
तुला राशि: ये अवधि आपके लिए परेशानी भरी साबित हो सकती है। क्योंकि इस दौरान आप पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: शकुन शास्त्र: इन 4 पक्षी का बार-बार दिखना महज संयोग नहीं, धन लाभ का हो सकता है संकेत
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
06 Jul 2022 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
