3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 4 राशि वालों में जीतने का होता है जबरदस्त जुनून, इनसें मुकाबला नहीं आसान

ये जब तक अपना 100% नहीं देते, तब तक उन्हें संतुष्टी नहीं मिलती है। साफ शब्दों में कहा जाए तो ये लोग सबसे ज्यादा कॉम्पिटेटिव होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 16 Aug 2022, 10:01 AM IST

zodiac signs, astrology, mesh rashi, vrish rashi, tula rashi, zodiac sign astrology,

इन 4 राशि वालों में जीतने का होता है जबरदस्त जुनून, इनसें मुकाबला नहीं आसान

Competitive Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चार राशियों के बारे में बताया गया है जिनसें जुड़े लोगों में प्रतिस्पर्धा का जुनून सवार रहता है। इन राशियों के लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कभी हार नहीं मानते। मुकाबला चाहे कितना ही मुश्किल क्यों न हो ये जीतने की भरपूर कोशिश करते हैं। ये जब तक अपना 100% नहीं देते, तब तक उन्हें संतुष्टी नहीं मिलती है। साफ शब्दों में कहा जाए तो ये लोग सबसे ज्यादा कॉम्पिटेटिव होते हैं। जानिए ये किन राशियों के लोग हैं।

मेष राशि: इस राशि के लोगों पर साहस और ऊर्जा का कारक माने जाने वाला ग्रह मंगल का प्रभाव रहता है। इन लोगों में आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती। इन्हें अपने पर पूरा विश्वास होता है। ये लाइफ में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं और उसमें जीतने की पूरी कोशिश करते हैं। ये खुद के सर्वश्रेष्ठ होने के लिए चुनौती देते रहते हैं। इस राशि के लोग सबसे ज्यादा कॉम्पिटेटिव माने जाते हैं।

वृष राशि: इस राशि के लोगों को सबकुछ इनके हिसाब से पसंद होता है। इस राशि के जातक बहुत ही स्थिर और जिद्दी होते हैं। इनके अंदर आगे बढ़ने की गजब की ललक होती है। ये लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये कड़ी मेहनत करते हैं और तब तक हार नहीं मानते जब तक जीत नहीं जाते।

तुला राशि: इस राशि के लोग काफी लोकप्रिय होते हैं। इनकी तरफ कोई भी तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। इनके इरादे बेहद मजबूत होते हैं। इनके अंदर कॉम्पटीशन की जबरदस्त भावना रहती है और ये लक्ष्य प्राप्त करके ही दम लेते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग नरम और संवेदनशील होते हैं। लेकिन जब बात प्रभुत्व की आती है तो ये सुपर प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं। इस राशि के लोगों को जब तक इच्छित परिणाम प्राप्त नहीं होता, तब तक वे खाना या सोना तक पसंद नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2022 Date: कब है कृष्ण जन्माष्टमी? इस दिन पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें