कार्य सिद्धि के लिए
यदि आपके घर में हर समय कार्यों में कोई ना कोई अड़चन आती रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो अपने घर के मुख्य दरवाजे के अंदर की तरफ नारियल को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर टांग दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होती है और जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहता है।
कारोबार में सफलता के लिए
जिन लोगों को अपने कारोबार और करियर में तरक्की हासिल नहीं हो पा रही है वे लोग गुरुवार को नारियल, पीले फूल, हल्दी का टुकड़ा, पीले रंग की कोई मिठाई और जनेऊ इन सभी सामग्रियों को एक पीले कपड़े में रखकर भगवान विष्णु को चढ़ा दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है।