
यहां जानिए तुलसी विवाह पर क्या करें दान
Tulsi Vivah 2024: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह आयोजित किया जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार विवाह और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस वर्ष तुलसी विवाह 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति विधि-विधान से तुलसी विवाह का आयोजन करते हैं। उनके जीवन में सुख-समृद्धि और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी विवाह कौन सी चीजें बेहद शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं उन सभी चीजों के बारे में जो आपकी मनोकामना को पूरी करने में कारगर सावित होंगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत 12 नवंबर को शाम 04 बजकर 04 मिनट पर होगी। वहीं, समापन 13 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 01 मिनट होगा। उदया तिथि के अनुसार, 13 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जाएगा। तुलसी और शालिग्राम भगवान का विवाह प्रदोष काल में संपन्न करना चाहिए।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, तुलसी विवाह के इस शुभ अवसर पर नए वस्त्र और आभूषण का दान करना बेहद लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इससे जातक को विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस दिन जो वैवाहिक जोड़े बेटी की कामना करते हैं। ऐसे साधकों को तुलसी माता को अपनी पुत्री मानकर उनका कन्या दान करना चाहिए। इसे जीवन का सबसे बड़ा दान माना जाता है।
तुलसी विवाह के दिन करें ये काम मनोकामना पूरी
तुलसी विवाह के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए।
स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
तुलसी माता को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करें।
शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और तुलसी की पूजा करें।
प्रिय चीजों का भोग लगाने से पहले भोग थाली में तुलसी के पत्ते शामिल करने चाहिए।
इस पर्व के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र का दान करें। इससे भगवान विष्णु खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार तुलसी विवाह के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। जिससे घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वास होता है।
तुलसी विवाह पर सिंघाड़ा, शकरकंदी और अन्य वस्तुओं का भी दान किया जा सकता है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Updated on:
14 Nov 2024, 7:41 PM IST
Published on:
11 Nov 2024, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.