सोम प्रदोष व्रत सभी प्रदोष व्रत में श्रेष्ठ माना जाता है। सावन और वैशाख में इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन शिव का अभिषेक, रुद्राभिषेक, श्रृंगार महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सच्चे मन से व्रत रखकर पूजा करने से महादेव मनोवांछित फल देते हैं। लड़के-लड़की की शादी की अड़चन दूर होती है। जिसे लक्ष्मी की प्राप्ति करनी हो या करियर में सफलता चाहिए उन्हें दुग्धाभिषेक कर फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। इससे भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामना पूरी करते हैं।