28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों रात्रि में अधिक फलदायी मानी जाती है बजरंगबली की पूजा? जानिए विधि

हिन्दू धर्म शास्त्रों में भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा का बड़ा महत्व बताया गया है। भगवान हनुमान को सभी देवों में से कलयुग में भी जागृत देव माना जाता है। वहीं मान्यता है कि रात में भगवान हनुमान की पूजा से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 16 Aug 2022, 5:16 PM IST

raat mein hanuman chalisa padhne ke fayde, how to worship lord hanuman daily, hanuman ji ki puja kaise karen, astrology tips for health and wealth, best time to pray hanuman,

क्यों रात्रि में अधिक फलदायी मानी जाती है बजरंगबली की पूजा? जानिए विधि

शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि हनुमान जी की पूजा से जीवन के सारे दुख और भय का नाश हो जाता है। संकटमोचन की कृपा जिस पर होती है उसे संसार में कहीं भी नकारात्मक शक्तियों का डर नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि भगवान हनुमान की पूजा रात में अधिक फलदायी होती है क्योंकि बजरंगबली दिनभर अपने प्रभु श्रीराम की सेवा में मगन रहते हैं। इसलिए रात्रि के वक्त बजरंबली की पूजा से वे अपने भक्तों की पुकार शीघ्र सुन लेते हैं।

इस तरह करें पूजा
माना जाता है कि जो भक्त नियम से हनुमान जी की पूजा और पाठ करता है उसे आत्मिक शांति मिलती है। इसलिए ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक आप प्रतिदिन का अपना एक समय तय कर लें। फिर उसी वक्त रात में हनुमान जी पूजा करें। पूजा के दौरान स्वयं के साथ मंदिर की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। पूजा के बाद दीप जलाकर आरती करें। साथ ही हनुमान जी को बेसन की किसी मिठाई का भोग लगाएं।

वहीं मान्यता है कि आपके कार्यों में आने वाली बाधाओं और आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए 21 दिनों तक लगातार नियम से तय समय पर रात में हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी समस्याओं का हल मिल जाता है। ध्यान रहे कि मंदिर में हनुमान जी की ऐसी तस्वीर होनी चाहिए जिसमे प्रभु श्रीराम और भ्राता लक्ष्मण साथ में हों।

यह भी पढ़ें: सपने में सफेद रंग की गाय दिखाई देना माना जाता है बेहद शुभ, जानिए क्या है इसका मतलब