4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

lucky women- इन गुणों वाली स्त्रियां होती हैं अत्यंत भाग्यशाली

- कुछ विशेष गुणों वाली स्त्रियों को बहुत भाग्यशाली माना गया हैं। कारण ये है कि इस तरह की महिलाओं में हर कठिन परिस्थिति से लडने की हिम्मत होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 Aug 2023, 1:41 PM IST

lucky_indian_women.jpg

जीवन के अनेक पहलुओं को लेकर कई महान पुस्तकों में दोस्ती, दाम्पत्य जीवन, धन-संपत्ति, स्त्री, करियर आदि से जुड़ी अनेक बातें कहीं गई हैं। ऐसे में आज हम आपको स्त्रियों के उन गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके संबंध में माना जाता है कि यदि ये किसी स्त्री में हों तो वह अत्यंत भाग्यशाली होती है।

1. धर्मिक स्त्री
कहा जाता है कि जो स्त्री सदैव धर्म के मार्ग पर चलती है, उसे हर स्थान पर सम्मान की प्राप्ति होती है। कारण ये है कि एक धार्मिक स्त्री कभी गलत कार्यों में संलग्न नहीं होती। ऐसी स्त्रियां अपने परिजनों की बहुत प्रिय होने के साथ ही आगे चलकर अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कार प्रदान करती है।

2. धैर्यवान स्त्री
यह भी कहा गया है कि वे स्त्रियां जिनके भीतर धैर्य होता है वे अत्यंत भाग्यशाली होतीं हैं। इसका कारण यह है कि हर कठिन परिस्थिति से लडने का साहस ऐसी महिलाओं में होता है। साथ ही धैर्य रखते हुए ऐसी स्त्रियां उस मुश्किल को पार कर लेती हैं। यहां तक माना जाता है कि ऐसी धैर्यवान स्त्री से शादी करने वाले पुरुष का भाग्य भी चमक उठता है।

3. मीठा बोलने वाली स्त्री
यह तो सभी जानते हैं कि मीठा बोलने वाले व्यक्ति को सभी लोगों द्वारा प्रेम और आदर दिया जाता है। ऐसे में जो स्त्री मृदुभाषी होती है, वह जिस किसी भी कुल में जाती है वहां उस घर में सदैव खुशी का माहौल बनाए रखती है। कुल मिलाकर ऐसी स्त्रियां लड़ाई-झगड़ों में पडने के जगह प्यार से बात को संभालने वाली होती हैं।

4. शांत स्वभाव की स्त्रियां
कोई भी ऐसा व्यक्ति जो शांतिप्रिय और विनम्र स्वभाव वाला हो वह हर किसी को प्रभावित करता है। ऐसे में शांत स्वभाव वाली स्त्रियों में क्रोध की भावना करीब न के बराबर होती है। ऐसे में यह महिलाएं किसी बात के कड़वी लगने पर भी बिना क्रोध के विनम्र भाव से अपनी बात सामने वाले को समझा देती हैं। जिसके फलस्वरूप घर परिवार में सदैव शांति का माहौल बना रहता है।

आपको बता दें कि इन समस्त बातों का महान अर्थशास्त्री और रणनीतिकार आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में गहनता से जिक्र किया है। चाणक्य नीति शास्त्र में ही एक भाग्यशाली स्त्री के गुणों की चर्चा भी की गई है।