29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

January 2023- नए साल की शुरुआत एकादशी से, जानें जनवरी में होंगे कौन से खास व्रत और त्यौहार

- साल 2023 का पहला महीना यानि जनवरी 2023 व्रत और त्यौहारों से भरा रहेगा। जानें नए साल के दूसरे ही दिन पुत्रदा एकादशी व्रत रहेगा। लेकिन एकादशी तिथि 1 जनवरी 2023 को ही लग जाएगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 12 Dec 2022, 6:38 PM IST

1st_festival_of_year_2023_1.jpg

चंद दिनों बाद शुरु होने जा रहे नए साल 2023 की शुरुआत ही व्रत और त्यौहारों के साथ हो रही है। नए साल शुरु होने के दूसरे ही दिन यानि दो तारीख को पुत्रदा एकादशी का पर्व है। लेकिन एकादशी तिथि की शुरुआत 1 जनवरी से ही हो जाएगी। इसके अलावा इस माह यानि जनवरी 2023 में मकर संक्रांति और माघ माह के स्नान भी नए साल 2023 के पहले ही सप्ताह में हैं। जबकि इसी माह यानि जनवरी 2023 से ही गुप्त नवरात्र भी शुरू होंगे। कुल मिलाकर नए साल 2023 का पहला महीना यानि जनवरी 2023 व्रत और त्यौहारों से भरा रहेगा।

जनवरी 2023 के कुछ प्रमुख पर्व व त्यौहार:

पुत्रदा एकादशी : 2 जनवरी
पौष पूर्णिमा - 6 जनवरी
माघ स्नान प्रारंभ - 6 जनवरी
गणेश संकष्ट चतुर्थी - 10 जनवरी
लोहड़ी पर्व - 13 जनवरी
मकर संक्रांति - 14 जनवरी
माघ (मौनी) आमावस्या - 21 जनवरी
गुप्त नवरात्रि प्रारंभ - 22 जनवरी
वसंत पंचमी - 26 जनवरी
रथ सप्तमी - 28 जनवरी
गुप्त नवरात्रि समाप्त - 30 जनवरी

पुत्रदा एकादशी सोमवार 02 जनवरी 2023: Paush Putrada Ekadashi 2023 Puja:
हिंदू धर्म में एकादशी को व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है, वहीं नए साल की शुरुआत के दूसरे दिन ही पुत्रदा एकादशी पड़ रहा है, जबकि एकादशी तिथि 1 जनवरी 2023 को ही लग जाएगी। यानि नए साल में सबसे पहला व्रत एकादशी का ही पड़ रहा है। ज्ञात हो कि साल में हर माह में दो के हिसाब से 24 एकादशी होती हैं लेकिन, अधिक मास होने के चलते साल 2023 में 26 एकादशी पड़ेंगी। माना जाता है कि एकादशी व्रत को करने वाला व्यक्ति पाप मुक्ति होने के साथ ही पितरों की कई पीढ़ियों को भी इसका फल मिलता है।

दरअसल साल 2023 में जनवरी की 2 तारीख को पहला व्रत पौष माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी का है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधि से पूजा करने पर निसंतान दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी व्रत की दिनांक, मुहूर्त और महत्व...


January 2023 Festival calendar-जनवरी 2023 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

पौष पुत्रदा एकादशी 2023 दिनांक (Paush Putrada Ekadashi 2023 Date)
नए साल में पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत सोमवार, 2 जनवरी 2023 को होगा। इसका एक नाम वैकुंठ एकादशी भी है। नाम से ही स्पष्ट ये एकादशी संतान से जुड़े संकट को दूर करने वाली मानी जाती है। पंडितों व जानकारों के अनुसार एकादशी व्रत से साल की शुरुआत, आने वाले साल 2023 में सुख-समृद्धि में वृद्धि होने का इशारा करता प्रतीत होता है।

पौष पुत्रदा एकादशी 2023 मुहूर्त (Paush Putrada Ekadashi 2023 Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1 जनवरी 2023 को रात 07 बजकर 11 मिनट से लग रही है, जो अगले दिन 2 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पारण - मंगलवार, 3 जनवरी 2023 : सुबह 07.16 - सुबह 09.22 तक

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन ये करें

साल में दो बार आने वाला पुत्रदा एकादशी व्रत— एक पौष माह और दूसरा सावन मास में किया जाता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत अपने संतान की रक्षा के साथ ही उसके उज्जवल भविष्य के लिए किया जाता है। इस दिन वैवाहिक दंपत्ति को भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करना चाहिए। इसके तहत ब्रह्ममुहूर्त में चांदी के लौटे में दूध में मिश्री मिलाकर पीपल की जड़ में चढ़ाना चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से योग्य संतान की प्रप्ति होती है। वहीं यह भी माना जाता है कि पीले वस्त्र पहनकर श्रीहरि की पूजा करने से भगवान विष्णु जल्द प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि पौष पुत्रदा एकादशी की शाम को तुलसी की जड़ में घी का दीया जलाने से संतान पर आने वाला संकट टल जाता है।