scriptज्योतिष: राशि अनुसार करें अपनी गाड़ी का चुनाव, जीवन में आती है सकारात्मकता | Choose color of vehicle according to your zodiac sign for good luck | Patrika News

ज्योतिष: राशि अनुसार करें अपनी गाड़ी का चुनाव, जीवन में आती है सकारात्मकता

locationनई दिल्लीPublished: Jun 24, 2022 06:34:13 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Astro Tips: व्यक्ति के जीवन पर रंगों का काफी प्रभाव पड़ता है जो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है। इसलिए कई बार आपने देखा होगा या सुना होगा कि लोग किसी खास काम के लिए जाते समय अपने लकी रंग के कपड़े पहनते हैं। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गाड़ी खरीदते समय भी रंग का ध्यान रखना चाहिए।

lucky car colour according to rashi, rashi anusar vahan ka rang, lucky colour for taurus, astrology tips for vehicle purchase, lucky vehicle colour for cancer, lucky vehicle colour for gemini, lucky colour for car, jyotish, astrology, latest religious news,

ज्योतिष: राशि अनुसार करें अपनी गाड़ी का चुनाव, जीवन में आती है सकारात्मकता

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और राशियों का काफी महत्व बताया गया है। वहीं हर राशि से संबंधित कोई ना कोई ग्रह और ग्रह से किसी न किसी रंग का संबंध होता है। ऐसे में ज्योतिष अनुसार कई बार किसी शुभ काम के लिए जाते समय या कोई नए काम की शुरुआत के समय राशि अनुसार उस रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है ताकि शुभता में वृद्धि हो सके।

इसी तरह कई लोग गाड़ी खरीदते समय विद्वानों या ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त पूछते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मुहूर्त के साथ ही यदि अपनी राशि के अनुसार गाड़ी के रंग का चुनाव किया जाए तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तो आइए जानते हैं कि आपके लिए अपनी राशि अनुसार आप किस रंग की गाड़ी का चुनाव करना शुभ माना जाता है…

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है। इसलिए इस राशि के लोग लाल, पीला, नीला और केसरिया रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं।

वृष राशि- इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। वृष राशि के लोग सफेद और हरे रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि- आपके स्वामी ग्रह बुध देव हैं। मिथुन राशि के लोगों के लिए गाड़ी का हरा, लाल, सलेटी रंग शुभ माना गया है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस राशि के लोगों के लिए लाल, सफेद और पीला रंग शुभ माना गया है।

सिंह राशि- सिंह राशि पर सूर्य ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इस राशि के लोगों को पीला, सफेद, केसरिया या लाल रंग की गाड़ी खरीदनी चाहिए।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए भूरा, नीला, हरा या सफेद रंग शुभ माना गया है क्योंकि कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है।

तुला राशि- तुला राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य होता है। इस राशि के लोग नीला, सफेद, काले या हरे रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। आपके लिए शुभ रंग सफेद, लाल और पीला माना गया है।

धनु राशि- इस राशि की जातकों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है। धनु राशि के लोगों को गाड़ी खरीदते समय लाल, पीले या केसरिया रंग का चुनाव करना चाहिए।

मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि वालों के लिए शुभ रंग सलेटी, नारंगी, हरा या पीला होता है।

कुंभ राशि- ज्योतिष अनुसार आपकी राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। कुंभ राशि के लोगों को वाहन खरीदते समय हरे, पीले या स्टील रंग का चुनाव करना चाहिए।

मीन राशि- मीन राशि के लोगों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है। मीन राशि के जातक सफेद, केसरिया, भूरा या सुनहरा रंग चुन सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें
 

पूजा के अंत में बस इस एक मंत्र के जाप से बरसती है ईश्वर की कृपा, लेकिन इन बातों का रखें ख्याल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो