scriptDiwali 2022 Date: 2022 में कब है दिवाली? जानिए डेट और शुभ मुहूर्त से जुड़ी संपूर्ण जानकारी | diwali 2022 date: diwali kab hai 2022 mein diwali 2022 shubh muhurat | Patrika News

Diwali 2022 Date: 2022 में कब है दिवाली? जानिए डेट और शुभ मुहूर्त से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 14, 2022 03:05:35 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपों की रोशनी में पूरा वातावरण जगमगा उठता है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली कब पड़ रही है और क्या है शुभ मुहूर्त…

diwali 2022 date, diwali 2022 date in india, diwali kab hai, deepawali 2022 date, diwali shubh muhurat 2022, diwali par kya hota hai,

Diwali 2022 Date: 2022 में कब है दिवाली? जानिए डेट और शुभ मुहूर्त से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

Diwali 2022 Date and Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत प्रमुख माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे और उनके आने की खुशी में नगरवासियों ने दीपों से पूरी नगरी को सजाया था। दीपावली के दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि, धन-वैभव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं हिंदुओं के अलावा सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों द्वारा भी दीपोत्सव मनाया जाता है। धनतेरस से प्रारंभ होकर भैया दूज तक मनाया जाने वाला पांच दिवसीय त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। तो आइए जानते हैं इस साल किस तारीख को दिवाली मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त के बारे में…

दिवाली 2022 तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली पड़ रही है।

दिवाली 2022 शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 23 अक्टूबर 2022 को रविवार के दिन त्रयोदशी तिथि शाम 06:04 बजे तक है। उसके पश्चात चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा जो कि सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05:28 बजे तक है। इसके बाद फिर अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी जो कि 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04:19 बजे तक रहेगी।

पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण इसी दिन दिवाली मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें – Shukra Asta 2022: शुक्र 15 सितंबर को होंगे सिंह राशि में अस्त, इन जातकों को रहना होगा सावधान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो