
mind lines for luck
ज्योतिष में तमाम विधाओं के माध्यम व्यक्ति के भविष्य से लेकर भूत काल तक के बारे में जाना जाता है। वहीं यह विधाएं आपके व्यवहार सहित आपकी आदतों से जुड़ी कई चीजों की जानकारी भी देती हैं। इन विधाओं में मुख्य रूप से कुंडली ज्योतिष के अलावा अंक ज्योतिष, हस्त रेखा ज्योतिष व मस्तक रेखा ज्योतिष को माना गया है।
इन्हीं में से एक विधा मस्तक रेखा ज्योतिष में व्यक्ति के चेहरे-मोहरे को देखकर उससे जुड़ी कई बातों की जानकारी निकाली जाती है। एक ओर जहां चेहरे-मोहरे को पढ़ने के लिए सामुद्रिक शास्त्र का भी सहारा लिया जाता है। वहीं यह एक प्राचीन और विख्यात विधा है। जो मुख्य रूप से शरीरिक अंगों को आधार मानते हुए व्यक्ति के चरित्र और सोच की जानकारी देती है। इसके तहत जातक के चलने, बैठने व उठने के साथ ही उसके देखने व बोलने के तरीके से भी चरित्र से जुड़ी जानकारियां बताई जाती हैं।
ऐसे में आज हम आपको माथे की लकीरों से जुड़ी कुछ खास जानकारियां देने जा रहे हैं।
इस संबंध में मस्तिष्क रेखा के जानकार पंडित बीके शर्मा कहते हैं कि माथे की लकीरों को देखकर भविष्य बताया जा सकता हैं, परंतु माथे की केवल 7 विशेष लकीरें हमें काफी कुछ खास बता देती हैं।
पंडित शर्मा के अनुसार यूं तो माथे पर अनेक लकीरें होती हैं, लेकिन इनमें से 7 रेखाओं को बेहद विशेष माना गया है। इन रेखाओं में बुध रेखा, शुक्र रेखा, मंगल रेखा, शनि रेखा, गुरु रेखा चंद्र रेखा और सूर्य रेखा शामिल हैं।
ये सभी रेखाएं भौहों के ठीक बीचों-बीच दिखाई देती हैं-
: बुध रेखा क्ति के तेज दिमाग की ओर इशारा करती है। जिस व्यक्ति की यह बुध रेखा भौहों के बीच से होती हुई दोनों ओर कानों तक जाती है, वह जातक बेहद बुद्धिमान माना जाता है। वहीं इनके पास धन भी काफी अधिक मात्रा में होता है। साथ ही अपना आर्थिक नुकसान ये जातक कभी नहीं होने देते।
: इसके अलावा आइब्रोज के ठीक ऊपर बाईं ओर चंद्र रेखा होती है। यह रेखा व्यक्ति के धनवान होने की ओर इशारा करती है। माना जाता है कि यदि यह रेखा स्पष्ट होती है, यानि टूटी हुई नहीं होती है, तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है।
लेकिन यह रेखा कहीं से टूटी हुई होने पर जीवन में आर्थिक संकट पैदा करती है। माना जाता है कि जीवन में गहरी चंद्र रेखा वाले लोग सफल होते हैं।
: कई बार माथे के ठीक बीचों-बीच शुक्र रेखा होती है। यह रेखा जिन लोगों की स्पष्ट दिखाई देती है, दुनिया घूमने-फिरने के वे लोग विशेष शौकीन होते हैं। साथ ही ये काफी भाग्यशाली भी होते हैं।
यह रेखा जितनी अधिक गहरी होती है उस जातक का उतना ही भाग्य तेज होगा। शुक्र रेखा का अधिक गहरी होना जातक के प्यार में रोमांटिक होने का भी संकेत है। वहीं इस रेखा में टूट फूट होना या ना के बराबर दिखना व्यक्ति को भाग्यरहित बनाता है।
: वहीं मंगल रेखा शुक्र रेखा से ही थोड़ा ऊपर होती है। अमूमन माथे के बीचों-बीच यह रेखा बनी होती है। किसी व्यक्ति के माथे पर यह रेखा स्पष्ट होने पर यह उसे जुनूनी बनाने के साथ ही कुछ जीतकर दिखाने की लालसा पैदा करती है।
माना जाता है कि गहरी मंगल रेखा वाले लोग दिल के बुरे नहीं होते, लेकिन इनका गुस्सा अत्यंत खतरनाक होता है।
: गुरु रेखा मंगल रेखा के ऊपर होती है, व्यक्ति के सामाजिक स्वभाव के बारे में यह रेखा बताती है। बेहद आध्यात्मिक लोगों की गुरु रेखा स्पष्ट दिखाई देती है। जबकि कहा जाता है कि पापी स्वभाव वाले लोगों की यह रेखा नाम मात्र की ही दिखाती है। वहीं इस रेखा का अत्यधिक गहरा होना नुकसान वाला माना जाता है।
इसका कारण यह है कि इस तरह के जातक अध्यात्म के प्रति अत्यधिक रुझान रखने के साथ ही भोग विलास से दूर रहते हैं। जिसके चलते इन जातकों को धन पाने की कोई खास चाह नहीं होती। ऐसे लोग स्वभाव से जिद्दी भी होते हैं।
: शनि रेखा माथे में गुरु रेखा से ठीक ऊपर होती है। जातक को इस रेखा का गहरा और स्पष्ट होना धनवान बनाता है, कारण ये है कि ऐसे लोग स्वभाव से ही धन कमाने की इच्छा रखते हैं।
इन्हें दुनिया की हर उस चीज की ये कामना होती है जो इन्हें चाहिए। ऐसे में इस चीज को पाने के लिए यह हर संभव प्रयास भी करते हैं। वहीं गहरी शनि रेखा वाले कम ही जातक होते हैं। यह रेखा सिर से थोडा ही नीचे और माथे के ठीक ऊपरी तरफ होती है, इस कारण यह अधिक लंबी नहीं होती। सामान्यत: यह रेखा आसानी से दिखाई भी नहीं देती।
: चंद्र रेखा से ठीक उलटी दिशा में सूर्य रेखा का स्थान मनुष्य की दाईं आंख की भौंह के ऊपर होता है। यह रेखा ज्यादा लंबी नहीं होती, और यह सिर्फ आंख के ऊपर तक ही सीमित होती है। सफलता,प्रतिभा, मौलिकता, यश और समृद्धि की यह रेखा प्रतीक होती है। वहीं इसका उपस्थित ना होना या फिर हल्का होना जीवन में कई रुकावटें पैदा करता है। शुभ गुणों से युक्त यह रेखा जातक में अद्भुत सूझबूझ देती है।
शुभ स्थिति में मौजूद इस रेखा के जातक को अनुशासन में रहना पसंद करते हैं। ऐसे जातक अच्छे गणितज्ञ, शासक या नेता होते हैं। अपने सिद्धांतों और व्यवहार से ऐसे जातक लोगों को बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते हैं।
Published on:
15 Feb 2022 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
