
हस्तरेखा शास्त्र: चंद्र पर्वत से गुजरने वाली इस रेखा के कारण शादी के बाद व्यक्ति बनता है धनवान
हस्तरेखा शास्त्र के द्वारा व्यक्ति के हथेली में मौजूद रेखाओं और निशानों के आधार पर उसके भाग्य के बारे में जाना जा सकता है। इन्हीं रेखाओं के आधार पर पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति को उसके जीवन के किस मोड़ पर आकर तरक्की मिलना शुरू होगी या फिर भाग्य का साथ कब मिलेगा। वहीं व्यक्ति के हाथ में बुध पर्वत के ठीक नीचे चन्द्र पर्वत होता है जो हथेली में जड़ को स्पर्श करता है। हस्तरेखा शास्त्र में चंद्र पर्वत का खास स्थान होता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी विशेषताएं...
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से होकर गुजरती है तो यह व्यक्ति के जीवन में प्रारंभ में कई परेशानियां पैदा कर सकती है लेकिन चंद्र पर्वत से निकलकर और शनि पर्वत तक जाने वाली ये रेखा जिन लोगों के हाथों में होती है उन्हें विवाह के बाद भाग्य का जमकर साथ मिलता है और काफी तरक्की हासिल होती है।
इसके अलावा यदि हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध से होकर निकलती है और शनि पर्वत तक जाती है तो ऐसे लोगों पर शादी के बाद मां लक्ष्मी की खूब कृपा होती है। इन्हें अपने कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
यह भी पढ़ें: राशिफल 24 अगस्त 2022: कन्या राशि वाले जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का लुफ्त उठाएंगे, वृश्चिक वालों की यात्रा शुभ रहेगी
Published on:
23 Aug 2022 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
