3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पापी ग्रह राहु इन 5 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगा उठल-पुथल, डेढ साल बाद बदल रहा है राशि

Rahu Rashi Parivartan 2022: राहु के गोचर के दौरान इन राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस अवधि में नौकरी जाने का भय सताएगा। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है।

2 min read
Google source verification
rahu_2022.jpg

पापी ग्रह राहु इन 5 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगा उठल-पुथल, डेढ साल बाद बदल रहा है राशि

Rahu Rashi Parivartan 2022: राहु-केतु दोनों पापी ग्रह माने जाते हैं। इनका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता है। लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से इसका बहुत महत्व माना जाता है। राहु को भ्रम का ग्रह भी कहा जाता है। यह धुंधली दृष्टि, झूठी आशाएं और अंधविश्वास लाता है। यदि राहु किसी जातक की कुंडली के शुभ भाव में स्थित है तो ये सकारात्मक फल देता है और यदि अशुभ भाव में स्थित है तो नकारात्मक फल प्रदान करता है। डेढ साल बाद राहु अपनी राशि बदलने जा रहा है। 12 जुलाई 2022 में राहु मेष राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए ये गोचर किन राशि वालों की जिदंगी में ला सकता है भूचाल।

मेष: राहु के गोचर के दौरान आपको पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस अवधि में नौकरी जाने का भय सताएगा। इसलिए आपको ये सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप निजी संपत्ति में किसी भी प्रकार का निवेश न करें क्योंकि इस दौरान किया गया सौदा आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है जिससे आपके कई संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए कोई भी बात सोच समझकर ही बोलें। आप इस दौरान ख़ुद को थोड़ा भ्रमित महसूस कर सकते हैं जिसके कारण आपको कोई भी निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: फरवरी का महीना 4 राशि वालों के लिए रहेगा खास, करियर में तरक्की के प्रबल आसार

वृषभ: इस दौरान आप ख़ुद को खोया हुआ और भ्रमित महसूस कर सकते हैं। इसलिए इस दौरान कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है और हो सकता है कि इस बीच आपको कोई घाटा भी सहना पड़े। यात्रा पर काफी पैसा खर्च हो सकता है।

मिथुन: राहु की यह स्थिति आपको अधिक खर्चीला बना सकती है। परिवार में कुछ अशांति का माहौल रह सकता है। जिस वजह से आप परेशान रहेंगे। इस दौरान आपका अपने बड़े भाई-बहनों के साथ झगड़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। लेकिन करीबी संबंध बिगड़ने के आसार रहेंगे।
यह भी पढ़ें: चंद लोगों के हाथ में होते हैं ऐसे शुभ निशान, ये व्यक्ति की चमका देते हैं किस्मत

सिंह: इस दौरान आप नौकरी को लेकर परेशान रह सकते हैं। आप अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के संबंधों में थोड़ी जटिलता भी महसूस कर सकते हैं। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचकर रहें नहीं तो कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। इस अवधि में आपका भाग्य अनिश्चित और अस्थिर रहने की आशंका है। किसी भी काम में सफलता
पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने प्रेम संबंध में कुछ उथल-पुथल का सामना भी कर सकते हैं।

मीन: पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह समय परेशानी वाला साबित होगा। कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर जीवन में आपको अपनी क्षमता साबित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। यह गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से कुछ अनिश्चितताएं ला सकता है। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है।
इस दौरान आपको अपने गले और दांतों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।