2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

February Rashifal 2022: फरवरी का महीना 4 राशि वालों के लिए रहेगा खास, करियर में तरक्की के प्रबल आसार

February 2022 Horoscope In Hindi: इन 4 राशि के लोगों को इस महीने करियर में सुनहरी सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आय बढ़ने की भी उम्मीद रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 15 Jan 2022, 1:27 PM IST

february_rashifal_2022.jpg

फरवरी का महीना 4 राशि वालों के लिए रहेगा खास, करियर में तरक्की के प्रबल आसार

February Horoscope 2022 In Hindi: फरवरी का महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो मंगल 26 फरवरी को मकर राशि में गोचर शुरू करेंगे। वहीं शुक्र 27 फरवरी को अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों में होने वाले बदलाव का 4 राशि वालों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इन राशि के लोगों को करियर में जबरदस्त तरक्की मिलने के आसार रहेंगे।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए फरवरी का महीना लाभप्रद साबित होगा। करियर में जबरदस्त सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दशम भाव में मौजूद शनि देव और बुध ग्रह मिलकर आपको अच्छे परिणाम देंगे। इस महीने काम को लेकर आपके अंदर एक अलग जोश भी नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का पूर्ण
फल प्राप्त होगा। आप सरकारी अधिकारियों का भरोसा हासिल करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है।

वृषभ राशि: इस महीने करियर से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दशम भाव में देवगुरु बृहस्पति की उपस्थिति आपको मनवांछित फल देगी। इस दौरान आपको अपने हर काम में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए कामयाबी के संकेत मिल रहे हैं। अगर मेहनत करेंगे तो अच्छे पद की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार या व्यापार करने वाले लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। साझेदारी के काम में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि: आर्थिक दृष्टि से ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार के लिहाज से ये महीना काफी शुभ रहने वाला है। यात्रा से भी धन की प्राप्ति होने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशि की लड़कियां अपने पति की किस्मत जगाने वाली मानी जाती हैं

धनु राशि: करियर के लिहाज से ये महीना आपके लिए शुभ है। दशम भाव के स्वामी बुध की दूसरे भाव में शनि के साथ उपस्थिति आपको लाभ देगी। आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। धन लाभ के पूर्ण योग बन रहे हैं। कारोबार में आप अपनी बुद्धि से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: इन 3 तारीख में जन्मे लोगों पर शनि देव की रहती है विशेष कृपा, धन की बचत करने में होते हैं माहिर