2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 3 तारीख में जन्मे लोगों पर शनि देव की रहती है विशेष कृपा, धन की बचत करने में होते हैं माहिर

Numerology: महीने की इन तीन तारीखों में जन्मे लोग साहसी, बुद्धिमान, ईमानदार और धैर्यवान होते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये कोई भी काम बड़े ही तरीके से करते हैं जिस कारण इनके सफल होने की संभावना प्रबल होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 15 Jan 2022, 12:05 PM IST

numerology.jpg

इन 3 तारीख में जन्मे लोगों पर शनि देव की रहती है विशेष कृपा, धन की बचत करने में होते हैं माहिर

Numerology: अंक ज्योतिष में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होगा। इस मूलांक में जन्मे जातकों पर शनि देव का प्रभाव रहता है। इस मूलांक के लोग किसी भी बात को गंभीरता से और बड़ी गहराई से सोचते हैं। ये शांत स्वभाव के होते हैं। इन्हें भाग्य से ज्यादा अपने कर्मों पर भरोसा होता है। जिस कारण ये काफी मेहनती और संघर्षशील होते हैं। ये कड़ी मेहनत से किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। इस मूलांक के लोगों को सफलता थोड़ी देरी से लेकिन निश्चित ही मिलती है। जानिए मूलांक 8 वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।

मूलांक 8 वाले लोगों को किसी भी काम में सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करने पड़ते हैं लेकिन ये घबराते नहीं हैं। बल्कि हर संघर्षों का डटकर सामना करते हुए जीत हासिल करते हैं। ये साहसी, बुद्धिमान, ईमानदार, धैर्यवान होते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये कोई भी काम बड़े ही तरीके से करते हैं जिस कारण इनके सफल होने की संभावना प्रबल होती है।

ये धन की बचत करने में माहिर माने जाते हैं। बेफजूल की चीजों में बिल्कुल भी पैसा खर्च नहीं करते। ये जितना पैसा कमाते हैं उसका कुछ न कुछ भाग सेविंग में लगाते हैं। जिस कारण एक समय बाद इनके पास काफी पैसा जुड़ जाता है। धन की बचत करके रखने की वजह से इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। एक समय बाद ये धनवान बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद शनि अपनी स्वराशि में करेंगे प्रवेश, सिंह, कन्या, धनु समेत इन राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर

इस मूलांक के लोग परिश्रम व लगन के कार्यों में ही सफल होते हैं। जैसे डॉक्टर, कैमिस्ट, हार्डवेयर स्टोर, मशीनरी से जुड़े काम, ट्रांसपोर्टर, ठेकेदारी, बीमा एजेंट, प्रिंटिंग प्रेस आदि काम में ये सफल रहते हैं। मेहनती स्वभाव के चलते ये किसी भी काम में सफलता हासिल करने का दम रखते हैं। ये अगर अपने मार्ग से भटके नहीं तो ये काफी जल्दी करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशि की लड़कियां अपने पति की किस्मत जगाने वाली मानी जाती हैं