
चंद लोगों के हाथ में होते हैं ऐसे शुभ निशान, ये व्यक्ति की चमका देते हैं किस्मत
Lucky Sign In Hand: कहते हैं व्यक्ति का हाथ उसकी तकदीर के बारे में काफी कुछ बता सकता है। हाथ में रेखाओं के अलावा कुछ विशेष तरह के निशान भी होते हैं। ये चिन्ह भी हमारे जीवन के बारे में काफी कुछ बयां करते हैं। यहां आप जानेंगे कुछ ऐसे निशानों के बारे में जो कम ही लोगों के हाथ में देखने को मिलते हैं। लेकिन जिनके हाथ में इस तरह के निशान होते हैं वो व्यक्ति बेहद ही किस्मत वाले माने जाते हैं। ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं होती।
त्रिशूल का निशान: जैसा कि हम सब जानते हैं कि त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र माना जाता है। ऐसे में इस निशान का हाथ में होना अपने आप में शुभ संकेत है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लोगों की बीच वाली उंगली के ठीक नीचे वाले स्थान पर त्रिशूल का निशान बना होता है ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। बता दें हाथ की बीच वाली उंगली के ठीन नीचे वाला स्थान शनि का होता है। यहां त्रिशूल का निशान दो तरह से बनता है। अगर हृदय रेखा से ये निशान बन रहा है तो ऐसा व्यक्ति कम प्रयासों में ही सफल हो जाता है। अगर ये निशान भाग्य रेखा से और शनि पर्वत के ठीर ऊपर बन रहा है तो ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं होती।
कमल का फूल: इस फूल का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। लक्ष्मी माता इसी फूल में विराजती हैं। कहते हैं जिन लोगों की हथेली में किसी भी स्थान पर कमल का फूल बन रहा है तो ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा रहती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इन लोगों को समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है।
स्वास्तिक का निशान: हिंदू धर्म में इस निशान को बेहद ही शुभ माना जाता है। हर शुभ काम और पूजा पाठ में इस निशान को बनाया जाता है। जिस व्यक्ति की हथेली में कहीं पर भी स्वास्तिक का निशान बनता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब है कि ऐसे लोगों को कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे लोग जिस काम में हाथ डालते हैं वहां इन्हें सफलता मिलने के प्रबल आसार रहते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशि की लड़कियां अपने पति की किस्मत जगाने वाली मानी जाती हैं
मछली का निशान: जिन लोगों के हाथ में मछली का निशान बना हो ऐसे लोग किस्मत के तेज माने जाते हैं। इन लोगों को करियर में अपार सफलता मिलने के आसार रहते हैं। हथेली पर मछली का निशान होने से जीवन में सफलता, गुड लक और खुशियां हमेशा बनी रहती हैं। ऐसे लोगों की लव लाइफ काफी अच्छी होती है।
X का निशान: यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के बीच में अंग्रेजी का अक्षर एक्स (X) बना दिखाई दे तो ऐसे लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। बता दें कि मस्तिष्क रेखा हृदय रेखा के ठीक नीचे मौजूद होती है। जिनकी हथेली में ये निशान मौजूद होता है ऐसे लोगों को हर काम में सफलता मिलती है। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है।
यह भी पढ़ें: फरवरी 2022 का महीना 4 राशि वालों के लिए रहेगा खास, करियर में तरक्की के प्रबल आसार
Published on:
15 Jan 2022, 2:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.