5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकर राशि में शनि-मंगल की युति इन 4 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगी उथल-पुथल

शनि और मंगल की युति से 4 राशि वालों के कष्ट बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सतर्क रहें और हर काम में सावधानी बरतें।

2 min read
Google source verification
mangal shani yuti, mangal rashi parivartan, mars transit 2022, shani dev,

मकर राशि में शनि-मंगल की युति इन 4 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगी उथल-पुथल

Mangal Shani Yuti Effects On Rashi: ज्योतिष अनुसार जिस तरह से ग्रहों के राशि परिवर्तन का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। उसी तरह से ग्रहों की युति भी मानव जीवन को प्रभावित करती है। वर्तमान में शनि ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहा है। 26 फरवरी से मंगल भी इस राशि में गोचर करने लगेगा। ऐसा माना जाता है कि जब भी इन दोनों ग्रहों की युति होती है तो इसका विशेष प्रभाव करियर लाइफ पर पड़ता है। मंगल और शनि की युति अच्छी नहीं मानी जाती। जानिए इस युति से किन राशि वालों को नुकसान होने वाला है।

मिथुन राशि: आर्थिक रूप से ये समय आपके लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें नहीं तो कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों को इस दौरान नौकरी जाने का खतरा भी दिखाई दे रहा है। सतर्क रहें और अपने काम से काम रखें। लंबी यात्रा से बचें। निजी जीवन में सावधान रहना होगा।

कन्या राशि: करियर के मोर्चे पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पदोन्नति पाने में देरी हो सकती है। किसी काम में बड़ी हानि हो सकती है। खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। प्रेमी जातकों के लिए भी समय अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार हैं। खान-पान का ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए ये अवधि अधिक कष्टदायी साबित हो सकती है।

मकर राशि: इन ग्रहों की युति का आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।आर्थिक हानि से दो-चार होना पड़ सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने और निवेश करने से आप बचें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखें। यात्रा में धन हानि हो सकती है।

कुंभ राशि: यात्रा के लिहाज से ये अवधि फलदाई साबित नहीं होगी। कार्यस्थल पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मनों से सतर्क रहें। मेहनत का पूर्ण फल इस अवधि में प्राप्त होने के कम ही आसार दिखाई दे रहे हैं। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके इस काम के लिए ये समय अभी अनुकूल नहीं है। इस अवधि में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
यह भी पढ़ें: नाम ज्योतिष: अपनी पत्नी को महारानी बनाकर रखते हैं इन नाम वाले लड़के, हद से ज्यादा होते हैं रोमांटिक