11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामुद्रिक शास्त्र: भाग्यशाली लड़कियों की क्या होती है पहचान?

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट और शरीर पर मौजूद निशानों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुणों और जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। इसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में भाग्यशाली लड़कियों के कुछ लक्षण बताए गए हैं...

2 min read
Google source verification
LUCKY GIRLS, samudra shastra, bhagyashali ladkiyon ke lakshan, lucky girl sign, भाग्यशाली स्त्री के लक्षण, samudrik shastra female, चौड़े माथे वाले लोग, nabhi ke niche til hona, त्रिकोण का निशान,  lambi gardan wali ladkiya, सौभाग्यवती स्त्री के लक्षण, नाक पर तिल का निशान, भाग्यशाली लड़कियां कैसे होती है?, सामुद्रिक शास्त्र स्त्री,

सामुद्रिक शास्त्र: भाग्यशाली लड़कियों की क्या होती है पहचान?

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद चिन्हों या निशानों के साथ ही व्यक्ति के अंगों की बनावट के आधार पर उसके गुणों तथा जीवन की बहुत सी बातें पता लगाई जा सकती हैं। वहीं सामुद्रिक शास्त्र में भाग्यशाली लड़कियों के भी कई लक्षणों का जिक्र मिलता है। तो आइए जानते हैं भाग्यशाली लड़कियों की क्या होती है पहचान...

1. जिन लड़कियों की नाक के अग्रभाग में तिल का निशान होता है उन लड़कियों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।

2. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाभि के नीचे तिल होना एक भाग्यशाली लड़की की पहचान होती है। ऐसी लड़कियों को जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं।

3. जिन स्त्रियों की जीभ लाल और कोमल होती है, वे अपने घर-परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं।

4. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पैरों में त्रिकोण का चिन्ह मौजूद होता है उन्हें बहुत चतुर माना जाता है। ये लड़कियां अपनी बुद्धि और समझदारी के बल पर सभी रिश्तों को अच्छे से निभाती हैं। साथ ही ऐसी महिलाएं अपने परिवार की में सभी को खुश रखने में लगी रहती हैं।

5. जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है उन्हें सामुद्रिक शास्त्र में सौभाग्यवती माना जाता है। ये लड़कियां शादी करके जिस भी घर में जाती हैं वहां कभी धन की कमी नहीं होती।

6. लंबी गर्दन वाली लड़कियों का जीवन स्वयं तो खुशहाल होता ही है। साथ ही ये अपने पति के लिए भी बहुत लकी मानी जाती हैं।

7. जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी होती हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी लड़कियां तेज बुद्धि वाली होती हैं और हर कार्य को निपुणता से करती हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी से हैं परेशान, तो शनिवार को घर ले आएं ये चमत्कारी पौधा, हर समस्या से मुक्ति मिलने की मान्यता